{"_id":"6b05ddcc1fcc6aee12048444","slug":"hackers-withdraw-one-crore-from-zila-parishad-and-panchayat-accounts-hisar-news-c-21-hsr1020-998658-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिप, पंचायतों के खातों से हैकर्स ने निकाले एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिप, पंचायतों के खातों से हैकर्स ने निकाले एक करोड़
विज्ञापन
जिला प्रशासनिक केंद्र हिसार का भवन।
हिसार। जिला परिषद से जुड़ी ब्लॉक समितियों और पंचायतों के पंजाब नेशनल बैंक के खातों से हैकर्स ने करीब एक करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। दोनों विभागों के अधिकारियों ने मंगलवार को प्राथमिक जांच के बाद इसकी पुष्टि की है। रुपये निकलने से विभागीय अधिकारियों में खलबली मची है। जिला परिषद के खाते से 29 लाख रुपये निकलने का पता चला है। किसने और कैसे निकाले इसके लिए मुख्यालय से जांच करवाई जा रही है। जिले में सभी पंचायतों के खाते भी जांचे जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि कितने खातों से कितने रुपये निकाले गए हैं। जांच होने तक किसी भी तरह के भुगतान पर रोक रहेगी।
जिला परिषद अधिकारियों के अनुसार, परिषद के खाते से 29 लाख रुपये निकाले गए हैं। शेष राशि पंचायतों के खातों से निकली है। जिला पंचायत विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने सभी ग्राम सचिवों को पीएनबी के खाते जांचने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को अवकाश होने के चलते काम पूरा नहीं हो सका। जिले की 202 पंचायतों के खातों की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि हर महीने 1 और 2 तारीख को खातों का मिलान किया जाता है। इस बार बैंक खातों से बिना किसी जानकारी के मोटी राशि निकलने के बाद जांच पहले ही की जा रही है। डॉ. चंद्र ने बताया कि जिला परिषद सहित पंचायतों के खातों से अब तक करीब एक करोड़ रुपये निकाले जाने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है।
14 व 15 नवंबर को निकाली गई रकम
जिला परिषद के खातों से 14 व 15 नवंबर को राशि निकाली गई है। प्रशासन को पैसा निकालने की जानकारी एक महीने बाद ही पता लग पाती है। जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों के खातों का मिलान महीने में एक दिन किया जाता है। इसमें महीना पूरा होने के बाद अगले महीने की एक या दो तारीख को रिकॉर्ड मिलाया जाता है। इससे खाते का पूरा ब्योरा पता लगता है।
विज्ञापन
ग्राम सचिव तैयार करेंगे ब्योरा
पंचायतों के खातों की जांच के लिए सभी ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। ग्राम सचिव अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर अपने खाते की रिपोर्ट लेंगे। इस महीने किसी तरह की निकासी हुई है तो उसका ब्योरा दर्ज करेंगे। पूरी बैलेंस शीट बनाकर अधिकारियों को सौंपेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पर सूची संकलित की जाएगी।
अभी केवल पीएनबी खातों में ही गड़बड़ी मिली
अभी तक केवल पीएनबी के बैंक खातों से पैसा निकालने की बात ही सामने आई है। पंचायत और जिला परिषद अधिकारियों ने सभी बैंक शाखाओं के खातों की जांच के आदेश दिए हैं। महाग्राम पंचायतों में फंड अधिक होने के चलते उन्हें खास तौर पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला परिषद की संयुक्त जांच होगी
हांसी और हिसार जिला अलग-अलग होने के बाद दोनों जिलों में अलग-अलग स्तर पर जांच हो रही है। जिला पंचायत विकास विभाग अलग बनाया जा चुका है। जिला परिषद अभी एक ही है। ऐसे में जिला परिषद के दोनों जिलों के खातों की संयुक्त जांच होगी। डीडीपीओ अपने-अपने स्तर पर जांच करेंगे। जांच के बाद डीसी के जरिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
पहले नगर निगम के खाते खंगाले थे
इससे पहले नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के बैंक खातों में गड़बड़ी उजागर हुई थी। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की चंडीगढ़ व पंचकूला शाखाओं में सरकारी विभागों और निकायों के खातों में 590 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी सामने आई थी। इसमें पंचकूला नगर निगम और कालका नगर परिषद के खातों से फर्जी दस्तावेज और फिक्स्ड डिपॉजिट में हेरफेर कर करोड़ों रुपये शेल कंपनियों और निजी खातों में ट्रांसफर किए गए थे। हिसार में भी संबंधित बैंकों की जांच हुई थी।