{"_id":"58b07b024f1c1ba03fb245b3","slug":"gun-fire-in-padav-dn-college-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ाव में फायरिंग, डीएन कॉलेज का छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ाव में फायरिंग, डीएन कॉलेज का छात्र घायल
amarujala/Hisar
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Injured Student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पड़ाव में शुक्रवार रात बाइक सवार चार युवकों ने फायरिंग कर मोहल्ले के 24 वर्षीय कुलदीप कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। वह डीएन कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है। घायल को परिजनों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे चिंताजनक हालत के चलते एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
पड़ाव का कुलदीप शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रहा था। तभी दो बाइक पर चार युवक वहां आए और उनमें से एक युवक ने पिस्तौल से तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली कुलदीप के एक कूल्हे में लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गये। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। परिजन एक वाहन का बंदोबस्त कर घायल युवक को लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचे, जहां से उसे परिवार वाले शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। परिजनों ने झगड़े का कारण बताने में गुरेज किया। फिर भी कुछ लोगों का कहना था कि मुख्य हमलावर और घायल युवक के बीच कुछ अरसे पहले बच्चों के झगड़े को लेकर कहासुनी हो गई थी और तब किसी तरह मामला शांत हो गया था। मगर कुलदीप के परिवार को यह अनुमान नहीं था कि दूसरे पक्ष का युवक मन ही मन इतनी रंजिश रखता है कि वह गोली मारकर जानलेवा हमला कर सकता है। सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी कृष्णलाल और पड़ाव चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और वहां बारीकी से जांच की। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी वारदात की जानकारी ली। डॉक्टर देर रात तक घायल युवक के इलाज में जुटे थे और सिटी थाना पुलिस की कार्रवाई भी जारी थी।
विज्ञापन