फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guard on stubble... 45 teams formed to monitor fields to prevent burning of crop residues

Hisar News: पराली पर पहरा...फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए खेतों में निगरानी के लिए 45 टीमें गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Guard on stubble... 45 teams formed to monitor fields to prevent burning of crop residues
हांसी। पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए उपमंडल में 45 निगरानी टीमें गठित की गई हैं। खेतों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि फसल अवशेष न जलाए जाएं। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि फसल अवशेषों (पराली) के उचित प्रबंधन के लिए किसानों को राज्य सरकार द्वारा 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे पहले यह राशि 1000 रुपये थी।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
एसडीएम सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कृषि, राजस्व, पशुपालन व पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए ''मेरी फसल मेरा ब्यौरा'' पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अलावा पंजीकृत गोशालाओं को धान की पराली उठाने पर 15 हजार रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। एक गोशाला अधिकतम 30 एकड़ क्षेत्र की पराली का उठान कर सकती है।
विज्ञापन

पराली से आमदनी का अवसर
एसडीएम ने कहा कि पराली किसानों के लिए आमदनी का एक अतिरिक्त स्रोत बन सकती है, यदि उसका सही तरीके से प्रबंधन किया जाए। इसके लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग देगा। हांसी खंड में 22 कस्टम हायरिंग सेंटर संचालित हैं, जहां से किसान कम किराए पर कृषि यंत्र प्राप्त कर सकते हैं। बेलर मशीनों की भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। वहीं, बिना एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) युक्त कोई भी कंबाइन मशीन चलने की अनुमति नहीं होगी। कृषि विभाग ने बताया कि क्षेत्र की लगभग सभी कंबाइन मशीनें अब एसएमएस युक्त हो चुकी हैं, लेकिन इन पर निगरानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश
एसडीएम ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं और कस्टम हायरिंग सेंटर की जानकारी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए ताकि किसानों तक सभी सूचनाएं आसानी से पहुंच सकें। एसडीएम ने कहा कि उपमंडल क्षेत्र में किसी भी सूरत में फसल अवशेष नहीं जलने दिया जाएगा। गांवों में शिविर आयोजित कर किसानों को फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed