फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GRP police station to be set up on platform number 1 of railway station

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर बनेगा जीआरपी थाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
GRP police station to be set up on platform number 1 of railway station
हिसार। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर जीआरपी थाना बनाया जाएगा। इसको लेकर जगह फाइनल की जा चुकी है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से आरपीएफ थाना से कुछ दूरी पर आधा एकड़ में जीआरपी थाना बनेगा। अब जल्द ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। यहां बनने वाले थाना में एसएचओ, मुंशी, आईओ के कार्यालय, महिला कक्षा, मालखाना, तहखाना से लेकर शौचालयों की सुविधा होगी। इसके अलावा कंप्यूटर लैब भी बनाई जाएगी। थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

अंग्रेजों के समय का बना थाना स्टेशन से 500 मीटर दूर
वर्तमान समय में जीआरपी थाना रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूरी पर है। स्टेशन पहुंचने वाले अधिकतर यात्रियों को तो जीआरपी थाना तक का पता नहीं है। कारण है कि यह थाना स्टेशन से दूर है और रेलवे कॉलोनी की तरफ बना हुआ है। इस कारण कई बार यात्री यहां नहीं पहुंच पाते। यात्रियों को शिकायतें दर्ज करवाने में परेशानी आती है। जीआरपी थाना में चोरी, लड़ाई-झगड़े, मारपीट के मामले दर्ज होते हैं। उल्लेखनीय है कि यह थाना अंग्रेजों के समय का बना हुआ है।
विज्ञापन

जरा सी बारिश और छत से टपकता है पानी
जीआरपी थाना की छत में दरार आ चुकी है। कभी भी हादसा हो सकता है। थोड़ी सी बारिश आने पर छत से पानी टपकता है। पिछले कई सालों से जीआरपी के जवान नया थाना बनाए जाने की मांग कर रहे थे। कई बार जीआरपी के जवान रेलवे के डीआरएम से लेकर आलाधिकारियों से भी मिले थे, मगर अब थाना बनाए जाने पर मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी में जीआरपी बैरक की गिर चुकी छत
करीब 10 दिन पहले हांसी में जीआरपी बैरक की छत गिर गई थी। इस दौरान दो कर्मचारी भी सो रहे थे। शुरूआत में पत्थर का टूकड़ा गिरा तो कर्मचारियों की आंखें खुल गई और भागकर दूसरे कमरे में चले गए। जैसे ही कर्मचारी बैरक से बाहर निकले तो पूरी छत गिर गई। इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते हुए बच गया। बैरक की छत गिरने पर काफी सामान दब गया था।

जीआरपी थाना अंग्रेजों के समय का बना हुआ है। मगर अब कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नया थाना बनाया जाएगा। जगह फाइनल हो चुकी है। - गुरदियाल सिंह, डीएसपी, जीआरपी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed