Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Growing inclination towards natural remedies, 40 to 50 patients visiting the hospital daily

Hisar News: प्राकृतिक उपचार की ओर बढ़ा रुझान, रोजाना 40 से 50 मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Tue, 17 Nov 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Growing inclination towards natural remedies, 40 to 50 patients visiting the hospital daily
जिला आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सक, नागरिक अस्पताल में जांच करवाती महिला
हिसार। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मोटापा, डायबिटीज और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इनके बचाव और स्वास्थ्य में सुधार के लिए लोगों का रुझान प्राकृतिक चिकित्सा की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में रोजाना 40 से 50 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय दिनचर्या में सुधार करना भी जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित योग-व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवनशैली बीमारियों का जोखिम कम करने में सहायक हो सकती है। प्राकृतिक चिकित्सा में मिट्टी, जल, सूर्य की रोशनी, वायु और योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक उपचार के साथ जागरूकता भी जरूरी
प्राकृतिक चिकित्सा में मिट्टी, जल और सूर्य चिकित्सा के साथ योग जैसी पद्धतियों का इस्तेमाल किया जाता है। मरीजों को खानपान और शारीरिक गतिविधियों में जरूरी बदलाव की सलाह दी जाती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर बीमारियों, संक्रमण और आपातकालीन परिस्थितियों में आधुनिक चिकित्सा जरूरी है। प्राकृतिक उपचार को चिकित्सकीय सलाह और निर्धारित दवाओं के विकल्प के रूप में नहीं अपनाना चाहिए।
इन लोगों ने अपनाई जीवनशैली में बदलाव की राह
शिव कॉलोनी निवासी सुमन देवी ने बताया कि उन्हें काफी समय से भोजन पचने में परेशानी हो रही थी। एक सप्ताह से प्राकृतिक चिकित्सा के तहत उपचार ले रही हैं। दिनचर्या में बदलाव करने के बाद उन्हें काफी आराम मिला है।
डायबिटीज और तनाव से मिली राहत
श्यामलाल की ढाणी निवासी सुभाष ने बताया कि वह डायबिटीज और तनाव से परेशान थे। प्राकृतिक उपचार के दौरान उन्हें खानपान में बदलाव और हल्की योग क्रियाएं करने की सलाह दी गई। इन्हें अपनाने के बाद थकान और तनाव में कमी महसूस हुई है।

विशेषज्ञ की राय
प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों का भरोसा पहले से बढ़ा है। रोजाना 40 से 50 लोग छोटी-छोटी बीमारियों को लेकर उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के माध्यम से जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव कर बीमारियों से बचाव का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. सुखबीर वर्मा, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सक, नागरिक अस्पताल हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed