फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gram sabha meeting female panch slapped sarpanch's uncle

Hisar News: ग्राम सभा की बैठक महिला पंच ने सरपंच के चाचा को जड़ा थप्पड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gram sabha meeting female panch slapped sarpanch's uncle
हांसी। दयाल सिंह कॉलोनी में मंगलवार को ग्राम सभा की चौथी बैठक में हंगामा हो गया है। हंगामे दौरान वार्ड नंबर-11 की पंच मनीषा ने सीएससी सेंटर संचालक कुलबीर को थप्पड़ जड़ दिए। मामला बढ़ता देख दयाल सिंह कॉलोनी के सरपंच, पंचायत सचिव व मौजिज लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को दयाल सिंह कॉलोनी की अनु सूचित जाति चौपाल में कॉलोनी के विकास कार्यों को लेकर ग्राम सभा की बैठक थी। बैठक की अध्यक्षता सरपंच श्याम खांडा कर रहे थे। बैठक में ग्राम सचिव अजमेर सिंह व 9 पंचायत मेंबर मौजूद थे। बैठक के दौरान वार्ड नंबर 11 के पंच प्रतिनिधी अनिल कुमार व सीएससी सेंटर के संचालक व सरपंच के चाचा कुलबीर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ की दोनों में हाथापाई शुरू हो गई व बैठक में भी हंगामा हो गया है। हाथापाई के दौरान वार्ड नंबर 11 की पंच मनीषा भी अपने पति अनिल के पक्ष में आ गई व मनीषा ने भी कुलबीर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि मनीषा ने भी कुलबीर को थप्पड़ भी मारे हैं। हाथापाई के कारण करीब एक घंटे तक बैठक बाधित रही।
विज्ञापन

सरपंच पर लगाए घोटाले के आरोप
दयाल सिंह कॉलोनी की पंचायत मेंबर चैरी, मनीषा, कोमल ने सरपंच श्याम खांडा पर पंचायत के विकास कार्यों में घोटाले करने के आरोप लगाए हैं। वार्ड 3 के मेंबर चैरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में अलग-अलग जगहों पर रखने के लिए 120 कुर्सियां आई हैं। अभी तक मेंबरों को पता ही नहीं है कि वे कहां-कहां रखी गई हैं। कई मेंबरों ने सरपंच से इसकी लिस्ट मांगी है। पंच चैरी ने आरोप लगाते हुए हुआ कि गांव में स्ट्रीट लाइट आई थी, लेकिन अभी तक पता ही नहीं है कि वे लाइटें कहां लगाई गई हैं। पंच मनीषा ने कहा कि नाले की सफाई का टेंडर लगाया था, लेकिन अभी तक नाले की सफाई तक नही हुई है। पंच मनीषा ने कहा कि उसके वार्ड में न तो लाइटें लगी हैं न ही सफाई हुई और न ही गलियां बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
गांव के विकास कार्य के लिए मुझे जहां भी जाना पड़ेगा मैं जाउंगा। मुझ पर जो घोटाले के आरोप लगे हैं वे सभी निराधार हैं। गांव में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व आगे भी इसी तरह होते रहेंगे। जो विवाद हुआ था उसका पंचायत सत्र पर समझौता करवा दिया है।
श्याम खांडा, सरपंच दयाल सिंह कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed