फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government should take steps to prevent drug addiction in the state: Kumari Selja

प्रदेश में नशा की रोकथाम के लिए कदम उठाए सरकार : कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Government should take steps to prevent drug addiction in the state: Kumari Selja
उकलाना में सांसद कुमारी सैलजा का स्वागत करते कार्यकर्ता। 
उकलाना मंडी (हिसार)। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में बढ़ते नशा की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए। प्रदेश में आज युवा नशे के गर्त में डूबता जा रहा है। उकलाना के गांव पाबड़ा में तीन युवकों की नशे से मौत भी दुखदाई है। आदर्श नगर कॉलोनी में शहाबुद्दीन के निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को बड़े स्तर पर कदम उठाना चाहिए। जहां से नशा आता है वहां की चेन तोड़नी चाहिए।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा प्रदेश में विपक्ष का नेता बनने के लिए हाईकमान को अधिकृत किया हुआ है और जल्दी ही इसकी घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा जरूरी छाई हुई है परंतु सब कार्यकर्ता मिलकर दोबारा कांग्रेस को खड़ा करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की हार में एक नहीं कई फैक्ट जिम्मेदार रहे हैं।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा आज प्रदेश में किसानों की बुरी हालत है, न पहले धान की बिक्री अच्छे ढंग से हुई, न अब बीज और डीएपी मिल रहा है। सांसद ने कहा कि अभी नायब सिंह सैनी नए मुख्यमंत्री बने हैं आगे जाकर पता चलेगा कि भाजपा अपने कहे वादे पूरे करती है या नहीं परंतु कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ कर्ण सिंह लितानी, राजेश भुटानी अनिल नैन, सतीश दनौदा, सुभाष फरीदपुरिया, मुरलीधर शर्मा, मक्खन बिश्नोई, बलबीर लाखा मास्टर ईश्वर खेदड़, कौशल्या सिंहमार, हरपाल सेलवाल, सूरजभान घोड़ेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed