फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government should take care of the farmers agitating on Khanauri border

Hisar News: खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की सुध ले सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Government should take care of the farmers agitating on Khanauri border
हिसार। खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में किसान कड़ाके की ठंड में धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को अन्नदाता के प्रति सद्भाव रखते हुए उनसे बातचीत करनी चाहिए और किसानों की मांगों को मानना चाहिए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस व विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि किसान अन्नदाता है। वह तपती गर्मी और कड़ाके की ठंड को झेलकर अनाज उगाता है। इतनी मेहनत के बावजूद उसके परिवार में विकट स्थिति बनी रहती है। इसलिए सरकार को किसानों की सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में जगजीत सिंह डल्लेवाल 21 दिन से आमरण अनशन कर रहे हैं। इसी भांति अनगिनत किसान खनौरी बॉर्डर पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। चंद्रप्रकाश ने कहा कि भाजपा चुनावों के दौरान किसानों के हितों के बड़े-बड़े वादे करके वोट तो बटोर लेती है लेकिन चुनाव के बाद वह किसानों की सुध नहीं लेती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed