फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government purchase of 139 quintal millet

139 क्विंटल बाजरा की हुई सरकारी खरीद, नमी की मात्रा ज्यादा व कलरफेड होने के कारण 59 क्विंटल नहीं बिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Government purchase of 139 quintal millet
हिसार। नई अनाजमंडी में सोमवार को बाजरा की सरकारी खरीद शुरू हुई। इस दौरान 139 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। वहीं, 59 क्विंटल बाजरा में नमी की मात्रा ज्यादा होने व कलरफेड होने के कारण नहीं खरीदा जा सका। इसके अलावा 59 क्विंटल बाजरा प्राइवेट एजेंसी ने 1650 रुपये से लेकर 1721 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी में एक अक्तूबर से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होनी थी। जिले के विभिन्न गांवों से कुछ किसान बाजरा लेकर पहुंचे थे। मगर, बाजरा में नमी की मात्रा 17 से लेकर 18 प्रतिशत तक मिली। इस कारण खरीद नहीं हो पाई थी। सोमवार को पनिहार चक, डाया, पातन, बहबलपुर सहित अन्य गांवों से किसान बाजरा लेकर पहुंचे। इनमें से 8 किसानों का बाजरा सरकार की ओर से खरीदा गया। जबकि तीन किसानों का 59 क्विंटल बाजरा अभी मंडी में रखा हुआ है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार सोमवार से लेकर शनिवार तक हैफेड की ओर से बाजरा की सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक शेड के नीचे से नहीं हटी गाड़ियां
मंडी में पिछले कुछ दिनों से बाजरा पहुंच रहा हैं। मगर, अभी तक शेड के नीचे किए कब्जे को हटाया नहीं गया है। वर्तमान में शेड के नीचे काफी गाड़ियां खड़ी की हुई हैं। आढ़तियों ने अपना सामान रखकर कब्जा किया हुआ है। ऐसे में शेड के नीचे किसानों को अपनी फसल रखने में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 139 क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद की गई। अभी 59 क्विंटल बाजरा मंडी में रखा हुआ है। नमी की मात्रा ज्यादा है। एक-दो दिन में नमी की मात्रा कम होने के बाद खरीद लिया जाएगा।
- अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed