फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government is spying, CID personnel entered Rahul Gandhi's convoy: Deepender Hooda

जासूसी करा रही सरकार, राहुल गांधी के काफिले में सीआईडी कर्मी घुसाए : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government is spying, CID personnel entered Rahul Gandhi's convoy: Deepender Hooda
हिसार सेक्टर 14 में बजरंग दास गर्ग के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हु? - फोटो : Hisar
हिसार। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में जासूस सरकार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यात्रा में पहली बार ऐसा हुआ कि उनकेकाफिले में सीआईडी के कर्मी घुस गए। सरकार किसकी जासूसी करा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की बेइज्जती कराई है। कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में जासूसी का सवाल उठाया है।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-14 स्थित पार्टी नेता बजरंग दास गर्ग के आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है। यही कारण है कि वह यात्रा को रोकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन

राहुल को त्याग, तपस्या से मिल रही ऊर्जा
सर्दी के मौसम में राहुल गांधी के टी-शर्ट पहनने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी रोजाना 25 किलोमीटर चलकर तपस्या कर रहे हैं। उनके त्याग, तपस्या की शक्ति उन्हें ऊर्जा दे रही है। हमारे साधु संत, ऋषि मुनि तपस्या करते हुए सर्दी के मौसम में भी बहुत कम वस्त्रों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जनवरी को फिर शुरू होगी यात्रा
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार की ओर से हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को इजराइल भेजा गया। वहां कौन सी ट्रेनिंग दी गई। इजराइल के पेगासस कांड को कौन नहीं जानता। सरकार बताए कि किस-किस की जासूसी कराई जा रही है। राहुल गांधी की यात्रा 5 जनवरी से दोबारा से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 6 जनवरी को पानीपत में आरपार की महारैली होगी। भारत जोड़ो रैली की तैयारियों को लेकर हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं के साथ हिसार के कांग्रेस भवन में बैठक की और जिम्मेदारियां सौंपी गई।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर किया गया गुमराह
एक सवाल के जवाब में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एयरपोर्ट के नाम पर प्रदेश सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर लगातार लोगों को गुमराह किया गया। 9 साल से हांसी-महम रेललाइन का काम अधूरा है। हमने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को शुरू किया था। एक साल में यह कुछ इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया।

भाजपा वालों कांग्रेस की चिंता छोड़ो, भारत जोड़ो
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा जोड़ो का हमारा संकल्प है नफरत छोड़ो भारत जोड़ो। हमारा संकल्प है बेरोजगार को रोजगार से जोड़ो, 2 लाख सरकारी नौकरी से जोड़ो। बुजुर्गों को 6 हजार रुपये पेंशन से जोड़ो, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से जोड़ो। गरीब को पीले कार्ड, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व मकान से जोड़ो। जरूरतमंद को इलाज से जोड़ो। महंगाई का चक्कर तोड़ो हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली से जोड़ो। भारत जोड़ो यानी पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय वाले विकास से जोड़ो। किसान को एमएसपी गारंटी और सम्मान से जोड़ो। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा वालों कांग्रेस की चिंता छोड़ो, भारत जोड़ो। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक राम निवास घोडेला, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व विधायक कुलबीर बेनीवाल, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, धर्मबीर गोयत, बजरंग दास गर्ग, एडवोकेट योगेश सिहाग, करण सिंह रानोलिया, पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश, राजेंद्र सूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed