फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gorakhpur's daughter Nidhi Siwach becomes Civil Judge

गोरखपुर की बेटी निधि सिवाच बनीं सिविल जज

Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur's daughter Nidhi Siwach becomes Civil Judge
हिसार/फतेहाबाद। लक्ष्य हासिल करने का जज्बा और जुनून हो तो सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। यह कहावत शहर के सेक्टर-13 निवासी निधि सिवाच ने हरियाणा न्यायिक सेवा की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर साबित कर दिखाया। मूल रूप से फतेहाबाद के गांव गोरखपुर की रहने वाली निधि वर्तमान में राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए कार्यरत हैं। हरियाणा न्यायिक सेवा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए सेवाएं दे रहीं निधि
इससे पहले निधि सिवाच ने वर्ष 2015-16 में आयोजित एडीए की परीक्षा में हरियाणा भर में पहला स्थान प्राप्त किया था। निधि ने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई हिसार स्थित जिंदल मॉडर्न स्कूल से की। पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई कर चुकी निधि वर्तमान में राजस्व विभाग चंडीगढ़ में बतौर एडीए अपनी सेवाएं दे रहीं है। निधि के पिता धर्मपाल सिवाच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मैनेजर के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं उनकी मां सरोज बाला गृहिणी हैं। हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने पर निधि सिवाच ने बताया कि एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल जज बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य बनाकर पूरी तन्मयता से अध्ययन और तैयारी की जाए तो सफलता मिलना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed