{"_id":"62d06162f365650d3c7836a9","slug":"gorakhdham-express-will-now-arrive-at-hisar-at-9-27-am-not-10-am-will-have-a-5-minute-halt-hisar-news-hsr636684977","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखधाम एक्सप्रेस अब सुबह 10 नहीं 9:27 बजे पहुंचेगी हिसार, 5 मिनट होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखधाम एक्सप्रेस अब सुबह 10 नहीं 9:27 बजे पहुंचेगी हिसार, 5 मिनट होगा ठहराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अब रोजाना गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 10 बजे के बजाय सुबह 9:27 बजे हिसार पहुंचेंगी। यहां पांच मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद हिसार स्टेशन से रवाना होकर सुबह 10:50 बजे सिरसा और दोपहर 12:40 बजे बठिंडा पहुंचेंगी। वहीं बठिंडा से दोपहर बाद 2 बजे वापस गोरखपुर के लिए रवाना होगी। वीरवार को सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल ने हरी झंडी दिखाई।
शुक्रवार से नियमित ट्रेन गोरखपुर से बठिंडा और बठिंडा से गोरखपुर तक जाएगी। उल्लेखनीय है कि गोरखधाम एक्सप्रेस का बठिंडा तक विस्तार किया गया है। इस ट्रेन का विस्तार करने की मांग यात्री लंबे समय से उठा रहे थे। कई बार यात्री सिरसा सेे सांसद सुनीता दुग्गल से भी मिले थे।
गोरखपुर से बठिंडा तक
- गोरखपुर से रवानगी : 4.35 बजे
- रोहतक : सुबह 7: 20 बजे, तीन मिनट का ठहराव
- कलानौर कलां : सुबह 7:42 बजे, दो मिनट का ठहराव
- भिवानी : सुबह 8:15 बजे, 25 मिनट का ठहराव
- हिसार : सुबह 9:27 बजे, पांच मिनट का ठहराव
- सिरसा : सुबह 10:50 बजे, पांच मिनट का ठहराव
- बठिंडा : दोपहर 12:40 बजे
बठिंडा से गोरखपुर तक
- बठिंडा से रवानगी : दोपहर 2 बजे
- सिरसा : 3:35 बजे, पांच मिनट का ठहराव
- हिसार : शाम 4:55 बजे, पांच मिनट का ठहराव
- भिवानी : शाम 5:45 बजे, 25 मिनट का ठहराव
- कलानौर कलां : शाम 6:34 बजे, दो मिनट का ठहराव
- रोहतक : शाम 7:23 बजे, दो मिनट का ठहराव
- गोरखपुर : सुबह 9:45 बजे
ये रहेगा किराया
- सामान्य डिब्बे में हिसार से सिरसा : 60 रुपये
- सामान्य डिब्बे में हिसार से बठिंडा : 85 रुपये
- स्लीपर डिब्बे में हिसार से बठिंडा का किराया : 175 रुपये
गोरखधाम एक्सप्रेस का बठिंडा तक विस्तार होने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। वीरवार को ट्रेन सिरसा तक गई और सिरसा से वापसी हिसार होते हुए गोरखपुर गई। शुक्रवार से रोजाना ट्रेन गोरखपुर से चलकर हिसार होते हुए बठिंडा जाएगी। वापसी में बठिंडा से हिसार होते हुए गोरखपुर जाएगी। - दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे