फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gopal Sahasranama recitation done on Akshaya Tritiya in Hanuman temple

Hisar News: हनुमान मंदिर में अक्षय तृतीया पर किया गोपाल सहस्त्रनाम पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gopal Sahasranama recitation done on Akshaya Tritiya in Hanuman temple
 भगवान परशुराम चौक पर परशुराम जयंती मनाते भगवान परशुराम जन सेवा समिति के कार्यकर्ता।
हिसार। अक्षय तृतीया के अवसर पर गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ द्वारा अर्चन कार्यक्रम बुधवार शाम को श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र सनातन धर्म हनुमान मंदिर ट्रस्ट नागोरी गेट के प्रांगण में आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारियों के सान्निध्य में नरेश डालमिया सपत्नीक द्वारा लड्डू गोपाल का विधिपूर्वक पंचामृत द्वारा मंत्रोच्चारण सहित अभिषेक व पूजन कराया गया। इसके बाद पुजारी ने सस्वर गोपाल सहस्त्रनाम पाठ का अर्चन कराया। नगर के सैकड़ों भक्तों ने अपने-अपने लड्डू गोपाल का पुष्प पत्तियों से गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ के साथ अर्चन किया। अर्चन कार्यक्रम के बाद भगवान की मंगलमय आरती की गई।
विज्ञापन

भजनों पर झूमे श्रद्धालु
हिसार। अक्षय तृतीया पर खजानचियान बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में शाम को सत्संग आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय भजन कलाकारों ने भजनों की वर्षा कर समा बांध दिया। तीन घंटे तक चले सत्संग में आसपास के अलावा दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचें और भजनों पर झूमते रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बांके बिहारी जी को मथुरा और वृंदावन से मंगवाई पोशाक और पाजेब पहनाई गई। श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर के मुख्य पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक मन्नत मांगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में आसपास के अलावा दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। वहीं, अक्षय तृतीय पर जिले में 200 से ज्यादा शादियां हुई थी।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर के पुन: निर्माण के लिए नींव रखी
हिसार। सेक्टर 3-5 के नजदीक महावीर कॉलोनी में स्थित राड़ा कृषि फार्म हाउस पर 2001 में बनाए गए श्री हनुमान मंदिर में बुधवार को दोबारा निर्माण के लिए नींव रखी गई। भाजपा नेता रामनिवास राड़ा ने बताया की सन 2001 में हनुमान जी, मां दुर्गा, राम परिवार, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कर अखंड ज्योत चलाई गई थी, जोकि आज भी अखंड चल रही है। क्षेत्र में जमीन का स्तर ऊंचा होने के कारण मंदिर नीचा होने की वजह से अब दोबारा निर्माण किया जाएगा। फार्म हाउस पर बने हनुमान मंदिर में अब तक 24 भंडारे लग चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने मनाई परशुराम जयंती
हिसार। भगवान परशुराम जन सेवा समिति के तत्वावधान में न्यू ऋषि नगर स्थित ब्रह्म संस्कृत पाठशाला में भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक एचके शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद पंकज दिवान, पिंकी शर्मा व सुशील शर्मा रहे। उपस्थित सदस्यों ने मिलकर भगवान परशुराम को याद करते हुए उनके द्वारा दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। तलाकी गेट पर स्थित भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समिति के मुख्य संरक्षक एचके शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। समिति के संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि परशुराम जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस मौके पर श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. स्वस्तिक शर्मा, गुलजार सिंह काहलो, डॉ. दिव्या सेठी, सतपाल शर्मा, राजेन्द्र कौशिक, घीसाराम सैनी, राकेश सोनी, श्रीनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed