फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Good news... ROB to be built on Raipur Road at a cost of 45 crore; Railways grants approval.

Hisar News: खुशखबरी...रायपुर रोड पर 45 करोड़ से बनेगा आरओबी, रेलवे की मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Good news... ROB to be built on Raipur Road at a cost of 45 crore; Railways grants approval.
सेक्टर 1-4 ​स्थित रायपुर रोड रेलवे फाटक 
हिसार। सेक्टर 1-4 से रायपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी के लिए रेलवे ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अंबाला रेलवे मंडल की ओर से इस आरओबी के लिए ड्राइंग तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

जल्द ही रेलवे की इंजीनियरिंग स्वीकृति मिलने पर इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस आरओबी बनने से हिसार शहर के एक तिहाई हिस्से और 12 गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा। करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आरओबी 30 महीने में तैयार होने का अनुमान है।
विज्ञापन


अंबाला रेलवे मंडल के तहत 30 रेलवे ओवरब्रिज-रेलवे अंडरब्रिज मंजूर किए गए हैं। इनमें हिसार जिले के चार आरओबी-आरयूबी चुने गए हैं। हिसार से लुधियाना रेलवे लाइन पर रायपुर स्टेशन के पास सेक्टर 1-4 फाटक पर आरओबी मंजूर किया गया है। इसके अलावा धांसू, बरवाला और उकलाना में आरओबी-आरयूबी स्वीकृत किए गए हैं। रेलवे की ओर से इन सभी फाटकों का सर्वे पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। अभी हिसार-दिल्ली रेलवे लाइन पर सर्वे किया जा रहा है। इस लाइन पर आरओबी बनने से शहर के एक तिहाई हिस्से को फायदा होगा। इसके साथ ही रायपुर, शिकारपुर, नियाना, खोखा, खरकड़ी, खरड़, मय्यड़, मिर्जापुर, सुलखनी, राजली सहित अन्य गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

आरयूबी से पानी निकासी का समाधान होगा

गांव धांसू, ढाणी गारन सहित चार आरयूबी में हर साल बारिश के मौसम में जलभराव होता है। लंबे समय तक पानी की निकासी नहीं हो पाती। रेलवे ने इन आरयूबी में से पानी निकासी के लिए पंपसेट लगाने का प्रावधान किया है। दो महीने में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगले मानसून में जलभराव की दिक्कत नहीं आएगी।

साउथ बाईपास आरओबी की जीएडी भेजी

शहर में साउथ बाईपास पर प्रस्तावित आरओबी को लेकर जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग मुख्यालय भेजी गई है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। इस आरओबी के लिए करीब सात साल से काम शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।

डबल फाटक पर आरओबी, निरंकारी भवन फाटक पर आरयूबी

शहर में महाबीर कॉलोनी रोड पर स्थित डबल फाटक पर आरओबी बनाया जाएगा। इसी रोड पर निरंकारी भवन के पास रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए भी रेलवे की ओर से सहमति दी जा चुकी है। दो से तीन महीने में इसकी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे की ओर से घोड़ा फार्म रोड स्थित फाटक के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।


कार्यों की गति धीमी

- मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन पर 12 करोड़ रुपये से अपग्रेडेशन का काम 54 प्रतिशत अधूरा।

- हांसी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना में 14 करोड़ रुपये से अपग्रेडेशन का काम 58 प्रतिशत अधूरा

- हिसार रेलवे स्टेशन पर 9 करोड़ रुपये से फुट ओवरब्रिज का निर्माण 42 प्रतिशत अधूरा

- हांसी रेलवे स्टेशन पर 3.3 करोड़ रुपये से फुट ओवरब्रिज का निर्माण 73 प्रतिशत अधूरा

- आदमपुर रेलवे स्टेशन पर 8.5 करोड़ रुपये से पैसेंजर प्लेटफॉर्म का निर्माण 68 प्रतिशत अधूरा

- हिसार रेलवे स्टेशन पर 3 करोड़ रुपये से प्लेटफॉर्म नंबर छह का विस्तार सिर्फ 10 प्रतिशत पूरा

सेक्टर 1-4 के पास रायपुर स्टेशन के रेलवे फाटक पर आरओबी का प्रस्ताव है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। रेल अधिकारियों से सभी फाटकों पर आरओबी-आरयूबी का प्रस्ताव मांगा था। अंबाला मंडल के अधिकारियों ने बताया कि 40 आरओबी-आरयूबी के लिए प्रस्ताव बनाए गए हैं। हिसार जिले में आरओबी-आरयूबी बनने से जनता को काफी राहत मिलेगी।
- जयप्रकाश, सांसद हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article