{"_id":"65da3dfb40d0d7aa56099424","slug":"gju-will-start-short-term-and-diploma-courses-in-language-hisar-news-c-21-hsr1013-328884-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू शुरू करेगा भाषा के शॉर्ट टर्म व डिप्लोमा कोर्स, विदेशों में भी रोजगार पा सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू शुरू करेगा भाषा के शॉर्ट टर्म व डिप्लोमा कोर्स, विदेशों में भी रोजगार पा सकेंगे विद्यार्थी
Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय नए सत्र से विदेशों में रोजगार की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए विदेशी भाषा के तीन शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू करेगा। इन कोर्सों की अवधि तीन महीने व छह महीने की होगी। इसके अलावा 1 साल के डिप्लोमा कोर्स भी शुरू होंगे। इन कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी विदेशों में भी रोजगार पा सकते हैं।
जीजेयू में नए सत्र से कुछ विदेशी भाषा के कोर्स शुरू करवाए जाएंगे। इसमें स्पेनिश, जर्मन और चाइनीज लैंग्वेज के कोर्स पहले दौर में शुरू करवाए जाएंगे। जिनके आधार पर विद्यार्थियों को विदेशों में रोजगार पाने में और वहां की भाषा समझने में आसानी होगी। डिग्री के साथ-साथ ये कोर्स करने से विद्यार्थियों के समय की भी बचत होगी। ये सभी कोर्स शाम के समय में करवाएं जाएंगे।
इसके अलावा विवि में पहले से ही कुछ रोजगारपरक कोर्स शुरू करवाए जा चुके हैं, जिनमें डिजिटल मार्केटिंग, वेब डिजाइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अन्य कोर्स शुरू करवाए गए हैं। सभी विद्यार्थी ये कोर्स डिग्री के साथ-साथ भी कर पाएंगे। इन कोर्सों से विद्यार्थियों के कौशल में वृद्धि होगी और उनकी कार्य क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार दिलाने के लिए विवि काम कर रहा है। मेडिकल लाइन के लिए भी विवि नए सत्र से पैरामेडिकल कोर्स शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
विदेशों में विद्यार्थियों को रोजगार मिल सके इसके लिए विश्वविद्यालय नए सत्र से स्पेनिश, जर्मन और चाइनीज लैंग्वेज के शॉर्ट टर्म और डिप्लोमा कोर्स शुरू करवाए जाएंगे। इन कोर्सों की समय अवधि तीन महीने से लेकर एक साल तक की होगी। ये कोर्स शाम के समय में करवाएं जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थी डिग्री के साथ-साथ ही ये कोर्स कर पाएंगे। - प्रो़ विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू