{"_id":"6009d28a8ebc3e34462c6d73","slug":"gju-two-student-will-lead-azad-hin-fouj-s-jhanki-on-republic-day-hisar-news-rtk591958053","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपथ पर गुजवि के दो विद्यार्थी करेंगे आजाद हिंद फौज की झांकी का नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपथ पर गुजवि के दो विद्यार्थी करेंगे आजाद हिंद फौज की झांकी का नेतृत्व
विज्ञापन
राजपथ पर रिहर्सल में भाग लेते गुजवि के विद्यार्थी।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भारत के इतिहास में पहली बार राजपथ पर आजाद हिंद फौज की झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय निकालेगा और झांकी का नेतृत्व गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) के दो स्वयंसेवक अमित कुमार और गंगा गौतम करेंगे।
दोनों विद्यार्थी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्वयंसेवक योजना इकाई के सदस्य हैं। ये विद्यार्थी झांकी की परेड का मार्च पास्ट करेंगे। दोनों का चयन होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने बधाई दी और इसे विवि के लिए गर्व का क्षण बताया।
नेताजी के 125वें जन्मदिवस पर निकाली जा रही झांकी
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिवस के अवसर पर आजाद हिंद फौज की झांकी निकाली जा रही है। भारत के आजाद होने के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब नेताजी की याद में उनकी आजाद हिंद फौज की झांकी निकलेगी। इस झांकी की परेड का मार्च पास्ट होगा, जिसका नेतृत्व विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थी अमित कुमार व गंगा गौतम करेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं
यह विवि के लिए बेहद गर्व का क्षण है। मैं सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और दोनों विद्यार्थियों को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार।