फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU teacher get patent

आप कहीं भी हों, मोबाइल से ही बंद और खोल सकेंगे घर का दरवाजा

Sat, 24 Oct 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
GJU teacher get patent
गुजवि हिसार के इंजीनियर सरदूल सिंह व उनकी टीम। - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजवि) के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर सरदूल सिंह को 'स्मार्ट डोर लॉक सिक्योरिटी सिस्टम' में आस्ट्रेलियन पेटेंट मिला है।
विज्ञापन

इंजीनियर सरदूल सिंह ने बताया कि इस सिस्टम के तहत आप अपने फोन से ही कहीं से भी अपने दरवाजों को खोल या बंद कर सकते हैं। इसमें सीसीटीवी कैमरे की भी अलग से कोई जरूरत नहीं होगी। इस सिस्टम में ही कैमरे स्थापित होंगे। इस सिस्टम को क्लाउड नेटवर्किंग से जोड़ा गया है। घर में आने वाले या आने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पूरी रिकॉर्डिंग रखी जा सकेगी। यदि कोई बाहरी व्यक्ति घर के अंदर आता है या आने का प्रयास करता है तो उसके फिंगर प्रिंट का रिकॉर्ड भी रहेगा। साथ ही उस व्यक्ति की तस्वीर भी रिकॉर्ड हो जाएगी।
विज्ञापन

किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल से होगा ऑपरेट
इंजीनियर सरदूल सिंह ने बताया कि कई यह सिस्टम किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल से ऑपरेट होगा। दूर बैठे आप अपने घर का दरवाजा बंद या खोल सकते हैं। यह देख सकते हैं कि घर का कौन सा दरवाजा खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हाल ही में मिले थे दो और पेटेंट
इंजीनियर सरदूल सिंह को हाल में ही दो और भी आस्ट्रेलियन पेटेंट मिले थे। इनमें से स्मार्ट सैनिटाइजेशन सिस्टम तथा दूसरा ऑटोमैटिक पार्किंग से संबंधित था।
ऐसे आया था आइडिया
इंजीनियर सरदूल सिंह ने बताया कि एक बार उनके बच्चों ने अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया था, लेकिन वे दरवाजा खोल नहीं पाए थे। लगभग ढाई घंटे बाद आखिर दरवाजा तोड़ना पड़ा था। तभी से यह आइडिया उनके दिमाग में आया था कि वे कोई ऐसा सिस्टम स्थापित करेंगे कि इस प्रकार की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

इन्होंने दिया योगदान
गुजवि के सेवानिवृत्त प्रो. राकेश धर, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मुरथल के सहायक प्रो. डॉ. सुरेंद्र दुहन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नागालैंड के डॉ. कमलकांत कश्यप तथा शोधार्थी सत्यदेव, प्रदीप व अतुल भी इस पेटेंट में शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने डा. सरदूल सिंह तथा पूरी टीम को बधाई दी है। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इंजीनियर सरदूल सिंह तथा प्रो. राकेश धर ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed