फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU Registrar Vijay received Unnat Bharat Seva Shree Shiksha Ratna Award

Hisar News: जीजेयू के कुलसचिव विजय को मिला उन्नत भारत सेवाश्री शिक्षा रत्न सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
GJU Registrar Vijay received Unnat Bharat Seva Shree Shiksha Ratna Award
हिसार। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में 25 अगस्त को 25वां उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्नत भारत संगठन और माता मंतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की 25 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं पारदर्शी प्रशासनिक नेतृत्व के लिए इसमें गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार को शिक्षा रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक एवं अखिल नाथ के संयुक्त प्रस्ताव के आधार पर राष्ट्रीय समिति ने डॉ. विजय कुमार का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया था। इस समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने डॉ. विजय के इस सम्मान को विवि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताकर उन्हें बधाई दी। समारोह में विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि महाराज, संरक्षक पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा, न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर, गिरीश चंद्र शर्मा, डॉ. एसएम रहेजा (मेडिकल विंग संरक्षक), युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, अधिवक्ता प्रवीण डबास, डॉ. बीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed