फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU reached the top five in the National STEM Quiz

Hisar News: राष्ट्रीय एसटीईएम क्विज में पांच टाॅप में पहुंची जीजेयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
GJU reached the top five in the National STEM Quiz
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित एसटीईएम (स्टेम) क्विज अभिप्रज्ञा: एक्कियो क्युरियोसाइट 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) तिरुपति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली स्टेम स्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जीजेयू के भौतिकी विभाग के विद्यार्थियों वंश गठवाल, निकिता, मनीषा कुमारी, उर्मिला सिवाच और अंतु ने अपनी बौद्धिक क्षमता और कठिन परिश्रम के बल पर शीर्ष पांच टीमों में स्थान अर्जित किया। यह प्रतिभाशाली दल अब आईआईएसईआर तिरुपति में आयोजित होने वाले भव्य फिनाले के लिए पूरी निष्ठा के साथ तैयारी में जुटा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने स्टेम क्विज में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व विभाग को बधाई दी। भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरएस कुंडू ने कहा उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय, भौतिकी एसोसिएशन की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed