फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU professor dies under suspicious circumstances

जीजेयू के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत

Sat, 20 Jun 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
GJU professor dies under suspicious circumstances
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शुक्रवार की देर रात एक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवा कुलनदेईवेलन (केवी) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे लंबे समय से डिप्रेशन की गोलियां खा रहे थे। शनिवार दोपहर को उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग में कार्यरत डॉ. केवी को शुक्रवार देर रात को बुखार की शिकायत के बाद सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां 107 डिग्री बुखार पाए जाने के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विवि प्रशासन के अनुसार वे लंबे समय से तनाव ग्रस्त थे और कई वर्षों से डिप्रेशन की गोलियां खा रहे थे। शुक्रवार रात को भी वे डिप्रेशन की गोलियां लेकर सोए थे। रात को अचानक उन्हें बुखार हुआ, जिसके बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से हवाई जहाज से चेन्नई भेजा शव
पोस्टमार्टम के बाद शव को हिसार से दिल्ली भेज दिया गया, जहां से हवाई जहाज में तमिलनाडु भेजा जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें से एक की उम्र 8 साल और दूसरे की 10 वर्ष है। विवि के लोगों ने बताया कि डॉ. एकांत पसंद व्यक्ति थे और किसी से बहुत अधिक बात नहीं करते थे। डॉ. केवी सिंह को पिछले महीने ही नया डी टाइप मकान अलॉट किया गया था। उन्हें अपना घर शिफ्ट करना था। फिलहाल वे एमकेएस 11 में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उनका जाना विवि परिवार के लिए बड़ी क्षति है। वे बेहद इंटेलिजेंट और सौम्य स्वभाव के थे। कामना करते हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed