फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU: Convocation today, meritorious students will receive degrees from the President

जीजेयू : दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति से डिग्रियां लेंगे मेधावी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
GJU: Convocation today, meritorious students will receive degrees from the President
 गुजवि में दीक्षांत समारोह की रिहर्सल का उद्घाटन करते विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डा. वंदना बि
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में सोमवार सुबह 11 बजे होने वाले छठे दीक्षांत समारोह की तमाम तैयारियां रविवार दोपहर तक पूरी कर ली गईं। इससे पहले कार्यक्रम संबंधी रिहर्सल की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। राष्ट्रपति 2080 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करने के साथ ही 564 मेधावियों को गोल्ड मेडल देंगी। राष्ट्रपति यहां दोपहर 12.30 बजे तक रुकेंगी और इसके बाद प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पीसे पैलेस में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की फाइनल रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डाॅ. वंदना बिश्नोई ने निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद शैक्षणिक शोभायात्रा के माध्यम से मुख्य अतिथि को मंच पर लाया गया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करने की औपचारिक प्रक्रिया को सांकेतिक रूप से संपन्न कराया। रिहर्सल के बाद बैठक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई, जो संतोषजनक पाई गईं।
विज्ञापन


कुलपति ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परिधान धारण करने और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से पहनने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिसर को शानदार ढंग से सजाया गया है। सभी कमेटियों ने अपने-अपने कार्य को अंतिम रूप दे दिया है। समारोह में 2080 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें से पीएचडी के 561 व यूटीडी के मई 2024 के पास आउट 1529 विद्यार्थी शामिल हैं। इनके अलावा 564 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें यूटीडी व संबद्ध इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट महाविद्यालयों के 326 विद्यार्थी, संबंद्ध डिग्री, लॉ व एजुकेशन महाविद्यालयों के 149 और दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज के 89 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में दूसरी बार आ रहीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुमूर् शहर में दूसरी बार आ रही हैं, लेकिन जीजेयू में पहली बार आ रही हैं। इससे पहले वे 2023 में

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आईं थीं।

परोसे जाएंगे खास व्यंजन

राष्ट्रपति लंच विश्वविद्यालय में ही करेंगी। उन्हें खास व्यंजन परोसे जाएंगे। कुलपति ने बताया कि लंच में हरियाणवी और राजस्थानी खाना परोसा जाएगा। इसमें देसी घी का चूरमा, खिचड़ी, मूंग दाल, लौकी की सब्जी, पालक कॉर्न, सांगरी-कैर की सब्जी व ताजे फल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed