फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls won a slew of medals in the first Veerangna Cup race competition

Hisar News: प्रथम वीरांगना कप दौड़ स्पर्धा में बेटियों ने लगाई पदकों की झड़ी

Sun, 16 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 16 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Girls won a slew of medals in the first Veerangna Cup race competition
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के महाराणा प्रताप स्टेडियम में शनिवार को क्रीडा भारती, सूरज फाउंडेशन और हिसार एथलेटिक्स की ओर से प्रथम वीरांगना कप दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले से करीब एक हजार बेटियों ने भाग लिया। इस दौरान अंडर-6, 18 और अंडर-10 आयु वर्ग में 50 मीटर, अंडर-12, 14, 16, 18 और अंडर-20 आयु वर्ग में 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ स्पर्धओं में बेटियों ने दम दिखाया और 231 पदक हासिल किए। इनमें 77 स्वर्ण, 77 रजत और 77 कांस्य पदक शामिल थे।
विज्ञापन

फाउंडेशन के निदेशक हरीश सिराधना ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में हिसार एथलेटिक्स के सेक्रेटरी मनोज कड़वासरा, जिला कराटे संघ के प्रधान मनीराम, भूपेंद्र सिंह, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की अध्यक्ष माया गुर्जर पहुंची और बेटियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रीति सिराधना, विकास रानी, नेहा चौधरी, आरूषि सैनी, वैष्णवी तिवारी, विपुल गुर्जर, मनीषा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानें........किस स्कूल ने कितने पदक जीते
मतलोडा के श्री गीताराम मेमोरिलय स्कूल ने 12 स्वर्ण, 5 रजत, 5 कांस्य, जेवरा के बाबा रिद्धनाथ स्कूल ने 11 स्वर्ण, 4 रजत, 4 कांस्य, मॉडल डिफेंस स्कूल ने 7 स्वर्ण, 17 रजत, 11 कांस्य, दर्शन एकेडमी स्कूल ने 6 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए। जुगलान के एक्सएन यूनिवर्सल स्कूल ने 6 स्वर्ण, 5 रजत, 2 कांस्य, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने 5 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य और न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने 5 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्पर्धा में याेग स्कूल ने 4 स्वर्ण, 8 रजत, 8 कांस्य, सुंदर नगर स्थित प्लेडियम जूनियर स्कूल ने 3 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य, श्री कृष्णा प्रणामी स्कूल ने 3 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य, मदर टरेसा पब्लिक स्कूल ने 2 स्वर्ण, 5 रजत, 3 कांस्य पदक जीते। बैंक कॉलोनी स्थित प्लेडियम स्कूल की ने 2 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य, सूरज स्पोटर्स एकेडमी की बेटियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक जीता।
-इसी प्रकार से लिटल मंच किंग प्ले स्कूल की ने 2 स्वर्ण, 2 कांस्य, चौधरीवास की बेटियों ने 2 स्वर्ण, बुधला संत मॉडल स्कूल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य, सादुलपुर के श्री पीपासर स्कूल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत, ओपीजेएमएस ने 1 स्वर्ण, 1 कांस्य, टोहाना के बीएम स्कूल से बेटी ने 1 स्वर्ण, सूरज कराटे प्लेनेट अग्रोहा की खिलाड़ी ने 1 स्वर्ण पदक हासिल किया।

-लिटल एंजल स्कूल ने 2 रजत, 3 कांस्य, सेक्टर-15 स्थित सूरज कराटे प्लेनेट ने 1 रजत, 1 कांस्य, डीएन कॉलेज रोड स्थित सूरज कराटे प्लेनेट ने 1 रजत, 1 कांस्य, स्प्रिंग फिल्ड स्कूल ने 1 रजत, सेंट फ्रांसिस स्कूल ने 1 रजत, श्रीराम आइडियल स्कूल की खिलाड़ी ने 1 कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed