फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl students went on strike after being given double the allotment than their capacity, locked the gate and sat on dharna

Hisar News: क्षमता से दोगुनी अलॉटमेंट देने पर छात्राओं ने की हड़ताल, गेट पर ताला लगा धरने पर बैठीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Girl students went on strike after being given double the allotment than their capacity, locked the gate and sat on dharna
हिसार। जीजेयू गर्ल्स हॉस्टल दो में एक कक्ष में दो लड़कियों के बजाय चार लड़कियों को अलॉटमेंट देने के विरोध में छात्राओं ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। छात्राओं ने हॉस्टल के गेट पर ताला लगाकर करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। बाद में वार्डन अन्नु गुप्ता ने छात्राओं को दो दिन में समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। जिसके बाद छात्राओं ने हड़ताल को खत्म किया। छात्राओं ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं की तो स्थायी तौर पर ताला लगाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीजेयू के छात्रावास नंबर-2 में करीब 200 छात्राओं की क्षमता है। जिसमें तय क्षमता के अनुसार बेड लगे हुए हैं। मंगलवार को कुछ छात्राओं को इस छात्रावास में भेजा गया। जिनको पहले से फुल कक्षों में ही अलॉटमेंट दी गई। दो की क्षमता में चार छात्राओं को रखने की अलॉटमेंट देखकर छात्राएं आक्रोशित हो गईं। रात करीब 8.30 बजे छात्राओं ने गेट को बंद कर नारेबाजी करते हुए तालाबंदी की। छात्राएं हास्टल के खाने को लेकर दो बार हड़ताल कर चुकी हैं। छात्राओं के कहा कि खाने की व्यवस्था में अब भी सुधार नहीं हुआ। बाद में वार्डन अन्नु गुप्ता ने छात्राओं को दो दिन में समाधान का भरोसा दिया। जिसके बाद छात्राओं ने हड़ताल खत्म की।
विज्ञापन


छात्रावास नंबर चार में सांप निकला..
छात्रावास नंबर चार में मंगलवार की शाम सांप निकला। सांप को देखकर छात्राएं डर गईं। बाद में छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए इसकी वीडियो बनाई। सांप को कमरे से बाहर निकाल दिया। छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। छात्रावास के पास सफाई रखने की मांग की। सांप निकलने का वीडियो छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed