फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl Student Murdered After Harassment by two yong man in Hotel Room at hisar

होटल में दरिंदगी और कत्ल: कमरे में हैवानियत के बाद छात्रा को मारा, अकेला बाहर आया रवि; हॉस्टल में रहती थी वो

Tue, 12 May 2026 11:55 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 12 May 2026 11:55 AM IST
सार

हिसार में होटल के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है। छात्रा के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Girl Student Murdered After Harassment by two yong man in Hotel Room at hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिसार में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में रविवार शाम एक छात्रा का शव मिला। परिजनों ने दो युवकों पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भिवानी जिले की रहने वाली छात्रा शहर के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी और 9 मई की दोपहर से लापता थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। विसरा सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सिटी थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी अमित कुंडू ने बताया कि छात्रा के परिजनों के बयान पर दो युवकों के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहती थी। वह अक्सर शनिवार को घर आती थी। 9 मई की दोपहर करीब ढाई बजे वह घर के लिए निकली थी। आरोप है कि भिवानी जिले निवासी रवि उस पर दबाव बनाकर उसे एक होटल में ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भिवानी जिले का ही सचिन पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने छात्रा से दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद रवि खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया और छात्रा के फंदा लगाने की बात कही।
 

5 फीट की ऊंचाई पर लगा है पंखा, कैसे लगेगा फंदा?
परिजनों के मुताबिक, पुलिस के सामने रवि ने कहा कि छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वह भी आत्महत्या करना चाहता था पर छात्रा को तड़पता देखकर उसकी हिम्मत नहीं हुई। परिजनों के अनुसार, पुलिस की सूचना पर जब वे होटल पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था।

उसके गले और हाथों पर निशान थे। परिजनों का कहना है कि बेड से पंखे की ऊंचाई सिर्फ 5 फीट है। बेड पर खड़े होने पर भी पंखे से सिर टकराता है। ऐसे में पंखे से बांधकर किस तरह फंदा लगाया जा सकता है।

7 मई को छात्रा ने मां से कहा था- दो युवक कर रहे हैं परेशान
परिजनों ने बताया कि 7 मई को छात्रा ने अपनी मां को बताया था कि रवि और सचिन उसे परेशान कर रहे हैं। छात्रा की मां ने 9 मई की सुबह दोनों युवकों को फोन भी किया था। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी। आरोप है कि रवि छात्रा पर अकेले में मिलने का दबाव बना रहा था। उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

 

10 मई को सुबह साढ़े 10 बजे होटल से निकला रवि
पुलिस के अनुसार, 9 मई को दोपहर बाद करीब 3 बजे छात्रा होटल में गई थी। रवि और छात्रा की होटल रजिस्टर में एंट्री दर्ज है। 10 मई को सुबह साढ़े 10 बजे रवि अकेला होटल से बाहर निकला। वह कमरे की चाबी भी अपने साथ ले गया।

कमरे से किसी के बाहर नहीं आने पर होटल कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर बेड पर छात्रा मृत मिली।
 

परिजनों ने गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था
परिजनों ने बताया कि 9 मई की शाम तक बेटी के घर नहीं पहुंचने पर सिटी थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। आरोपी रवि उनकी बेटी के मोबाइल से उन्हें मैसेज करता रहा कि वह कुछ देर में घर पहुंच जाएगी। जब वह घर नहीं पहुंची तो पुलिस को सूचना दी गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत के तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 

सवाल मांगते जवाब
  • आरोपी सचिन की होटल रजिस्टर में एंट्री का जिक्र नहीं
  • सचिन कब होटल में गया और कब निकला
  • 10 मई की सुबह रवि के बाहर निकलने के बाद कमरे में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed