फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl dies under suspicious circumstances, case of dowry death registered against husband

Hisar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances, case of dowry death registered against husband
हिसार। उदयपुरियान मोहल्ले की 28 वर्षीय वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों को वह निजी अस्पताल में मृत मिली। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भट्टू की अनाज मंडी के रहने वाले राजेश कुमार बंसल ने बताया कि वह निजी व्यवसाय करता है। बड़ी बेटी वर्षा की शादी 10 फरवरी 2023 को नितिन जैन निवासी उदयपुरियान मोहल्ला के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालवाले दहेज के लिए उसे तंग करने लगे। नितिन अक्सर वर्षा को छोटी-छोटी बातों पर पीटने लगा। इस बारे में कई बार पंचायत हुई लेकिन वे बाज नहीं आए। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बेटी ने फोन कर बताया नितिन पैसे मांग रहा है और उसने उसका सिर दीवार पर मारा। करीब 8 बजे नितिन का फोन आया कि वर्षा ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है। इसके बाद हम परिजनों के साथ नितिन के घर गए तो वहां कोई नहीं मिला। बाद में पता चला कि वर्षा निजी अस्पताल में है। वहां गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। एचटीएम थाना पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed