फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl declared dead in civil hospital, family members create ruckus over post mortem

Hisar News: नागरिक अस्पताल में युवती मृत घोषित, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girl declared dead in civil hospital, family members create ruckus over post mortem
हिसार। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को पेट दर्द से पीड़ित युवती को मृत घोषित करने के बाद स्टाफ शव को मोर्चरी में ले जाने लगे तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार किया। हालांकि बाद में डॉक्टर के समझाने पर वे मान गए और दोपहर में पोस्टमार्टम करवाकर शव ले गए। एचटीएम. थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बारह क्वार्टर एरिया की 27 वर्षीय युवती को परिजन सुबह करीब साढे आठ बजे इमरजेंसी में लाए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चिकित्साकर्मी शव को स्ट्रेचर पर डालकर मोर्चरी में ले जाने लगे। इमरजेंसी के बाहर खड़े परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि हमें शव ले जाने दो। पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते। इस पर शव को वापस इमरजेंसी में ले गए। वहां भी काफी देर हंगामा होता रहा। बाद में एक डॉक्टर व स्टाफ सदस्यों के समझाने पर परिजन शांत हुए। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। लड़की मौत बीमारी से होना बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed