फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gas cylinder exploded with a bang due to fire, roof of the house blown off, goods burnt

Hisar News: आग लगने से धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, घर की छत उड़ी, जला सामान

Sun, 13 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 13 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder exploded with a bang due to fire, roof of the house blown off, goods burnt

विज्ञापन
हांसी। उपमंडल के गांव रामपुरा में एक चौपाल के पास बने एक मकान में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रसोई गैस सिलिंडर फटने से धमाके के साथ कड़ियों की छत उड़ गई। आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की मकान मालिक अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ समय रहते बाहर निकल आए।
मकान मालिक बलजीत ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह व उसकी पत्नी काम से घर लौटे और खाना बनाने लगे। खाना बनाने के दौरान वहां अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग मकान में फैल गई। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी व तीनों बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। तभी रसोई गैस सिलिंडर फट गया व धमाके के साथ उड़ गया। धमाके से घर की छत भी टूट गई। छत पर लगी कड़ियां में आग लग गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग लगने से लपटें ऊंची उठने लगी और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में रखे टीवी, फ्रिज, पंखा, कपड़े, ट्रंक में रखा सामान व बिजली उपकरण जल गए। वहीं आग की लपटें साथ लगते उसके चचेरे भाई अक्षय के मकान में भी पहुंची। उनके मकान की पांच कड़ियां जल गई। यहां अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ। धमाके के बाद गैस सिलिंडर के अवशेष भी नहीं मिला। बलजीत ने बताया कि वह व उनकी पत्नी खेत में मजदूरी करके गुजारा करते हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की अपील की है। ताकी वह परिवार का गुजर बसर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed