फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Garbage was being collected door-to-door in four areas; two vehicles operating under police protection had their tires punctured by being stabbed with an awl.

Hisar News: 4 क्षेत्रों में डोर-टू-डोर उठाया कचरा, पुलिस सुरक्षा में चल रहीं दो गाड़ियों को सुआ घोंप किया पंक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Garbage was being collected door-to-door in four areas; two vehicles operating under police protection had their tires punctured by being stabbed with an awl.
काफिले के साथ पहुंचा डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों का काफिला ।
हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 24वें दिन शनिवार को सेक्टर-14, सेक्टर-14पी, सेक्टर-33 और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सिरसा रोड में डोर-टू-डोर कचरा उठान शुरू किया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच आठ गाड़ियां चलाकर कचरा उठाया गया।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस काफिले में चल रही दो कचरा गाड़ियों को सफाई कर्मचारियों ने कथित तौर पर सुआ घोंपकर पंक्चर कर दिया। पुलिस ने नगर पालिका सफाई कर्मचारी हिसार इकाई के सदस्य संदीप और महिला कर्मचारी मंजीत कौर उर्फ मन्नु को हिरासत में लेकर करीब छह घंटे बाद छोड़ दिया। निगम के अनुसार शनिवार को करीब 100 टन कचरा उठाया गया।
विज्ञापन


शनिवार को एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई कर्मपाल सिंधू और एमई अनूप भारी पुलिस बल के साथ सेक्टर-14, सेक्टर-14पी, सेक्टर-33 और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचे। सुबह 7:30 बजे आठ गाड़ियों से घर-घर कचरा उठाने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर तीन के निगम पार्षद मोहित सिंगल भी टीम के साथ रहे। सभी आठ गाड़ियों को एक साथ एक लाइन में चलाकर अलग-अलग गलियों में भेजा गया। निगम की टीम के साथ दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।

कचरा उठान का विरोध करने पहुंचे नगर पालिका सफाई कर्मचारी हिसार इकाई के सदस्य संदीप और महिला कर्मचारी मंजीत कौर उर्फ मन्नु को पुलिस ने पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। महिला कर्मचारी ने मौके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए। वीडियो में उन्होंने कहा कि वे अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और पुलिस उनके साथ जबरदस्ती कर रही है।

--------------

24 दिन में 4800 टन कचरा एकत्र, 800 टन का उठान

लगातार 24 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण हिसार में 4800 टन से अधिक कचरा सड़कों और मुख्य चौराहों पर जमा हो चुका है। रिहायशी इलाकों से लेकर मुख्य बाजारों तक लगे कचरे के ढेरों से दुर्गंध उठ रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर निगम ने शनिवार को करीब 100 टन कचरा उठाया। पिछले चार दिन से रोजाना कुछ गाड़ियों से कचरा उठाया जा रहा है। पुलिस सुरक्षा में कचरा उठान कराया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन भी रात के समय कचरा उठवाया गया था।

--------------

आठ वाहनों ने सात घंटे में लगाए तीन-तीन चक्कर

नगर निगम की दूसरी टीम ने सेक्टर-21पी मेला ग्राउंड में डोर-टू-डोर वाहनों से कचरा एकत्र किया। आठ वाहनों ने तीन-तीन चक्कर लगाकर कुल 24 वाहनों के बराबर कचरा उठाया और उसे डंपिंग स्थल तक पहुंचाया। सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कचरा उठान कराया गया।

--------------

पुलिस सुरक्षा में चल रही दो गाड़ियां पंक्चर कीं

आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां लगाकर चलाए जा रहे काफिले में भी सफाई कर्मचारी पहुंच गए। कर्मचारियों ने चुपके से कचरा उठाने वाली गाड़ियों के पास पहुंचकर दो वाहनों को पंक्चर कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने कुछ देर पैदल गश्त भी की। कचरा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों ने बताया कि पांच-छह कर्मचारी अचानक पहुंचे और सुआ घोंपकर चले गए।


--------------

प्रधान बोले- हमने नहीं किया पंक्चर

नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन की हिसार इकाई के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि शनिवार को यूनियन ने किसी तरह का विरोध नहीं किया। इसके बावजूद दो साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि यूनियन ने किसी वाहन को पंक्चर नहीं किया है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं। शनिवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed