फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gangwa school professor dies due to pesticide

कीटनाशक के प्रभाव से गंगवा स्कूल के प्राध्यापक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Gangwa school professor dies due to pesticide
हिसार। सेक्टर 9-11 में रहने वाले 45 वर्षीय शमशेर सिंह की कीटनाशक के प्रभाव से मौत हो गई। मृतक शमशेर सिंह गंगवा गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौपा दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सेक्टर 9-11 निवासी शमशेर सिंह गंगवा गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी के प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वे काफी समय से मानसिक परेशान चल रहे थे। उनका एक अस्पताल से उपचार भी चल रह था। सोमवार को शमशेर सिंह अपने घर से चंडीगढ़ जाने के लिए निकले। पहले वे आजाद नगर में अपने दोस्त के पास गए और कुछ देर बाद वहां से निकल गए। जब वे साउथ बाईपास पर विजिलेंस दफ्तर के सामने पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। गाड़ी में दवा के साथ में गेहूं में डालने वाला कीटनाशक रखा था। गलती से शमशेर ने दवा की जगह कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने भाई के पास फोन किया। उसके भाई ने पनिहार चक निवासी अपने रिश्तेदार देवेंद्र के पास फोन कर जानकारी दी। शमशेर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed