फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Furniture business will see a boom during the wedding season.

Hisar News: शादियों के सीजन में फर्नीचर कारोबार में आएगी तेजी

Sun, 02 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Furniture business will see a boom during the wedding season.
हिसार डाबड़ा चौक स्थित फर्नीचर की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक ।संवाद - फोटो : टापा खुर्द में बिजली पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटता विद्युत कर्मी। स्त्रोत विभाग
हिसार। जैसे-जैसे शादियों का सीजन नजदीक आ रहा है, शहर में फर्नीचर कारोबार भी रफ्तार पकड़ने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि इस सीजन में हिसार में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। नवरात्रों से ही फर्नीचर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

इस माह 14 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं, जबकि दिसंबर में केवल तीन दिन शादियां होंगी। 12 दिसंबर से 30 जनवरी तक शुक्र अस्त रहेगा, इस दौरान विवाह नहीं हो सकेंगे। इसके बाद फरवरी में फिर से शादियों का दौर शुरू होगा। 4, 5, 10, 20 और 21 फरवरी को विवाह मुहूर्त हैं। मार्च में 9, 10, 11 और 12 मार्च को शादियों के शुभ योग बन रहे हैं।
विज्ञापन


इन डिजाइन का है चलन
फर्नीचर विक्रेताओं के अनुसार, इस सीजन में डबल बेड में फ्रेबिक कुशनिंग स्टाइल का चलन है, जिनकी कीमत 15 हजार से 35 हजार रुपये तक है। एल-शेप सोफा सेट की डिमांड सबसे अधिक है। पहले जहाँ तीन-एक का सेट प्रचलित था, अब तीन-दो का ट्रेंड चल रहा है। ए-शेप सोफा सेट की रेंज 17 हजार से 75 हजार रुपये, जबकि तीन-दो के सेट की कीमत 12 से 40 हजार रुपये के बीच है। ढाई से तीन फीट ऊंचाई वाले ड्रेसिंग टेबल का चलन है, जिनकी कीमत 6 से 15 हजार रुपये तक है। लकड़ी की मैचिंग अलमारी की डिमांड भी बढ़ी है, जिनकी कीमत 13 से 25 हजार रुपये के बीच है। बिना कंपनी वाला पूरा सेट 70 हजार रुपये में मिल जाता है, जबकि ब्रांडेड सेट की कीमत करीब एक लाख रुपये तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह बोले व्यापारी
सालभर की ज्यादातर सेल शादियों के सीजन में ही होती है। अब यह सीजन शुरू हो गया है तो ठंडे पड़े व्यापार में कुछ गर्मी आएगी। इस सीजन को देखते हुए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी।

- राजेंद्र कुमार, मॉर्डन फर्नीचर।
इस कारोबार में ज्यादा व्यापार त्योहार के बजाय शादियों के सीजन में होता है। अब ग्राहक आकर एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। समय पर सामान लेने के लिए कम से कम एक माह पहले बुकिंग करवानी होती है।
- शिव जांगड़ा, राजधानी फर्नीचर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed