फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   From today, the contractor will collect garbage from house to house in 1 to 10 wards, and the municipal corporation in 11 to 20 wards

Hisar News: आज से 1 से 10 वार्ड में ठेकेदार करेगा घर-घर से कूड़ा एकत्रित तो 11 से 20 वार्ड में नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
From today, the contractor will collect garbage from house to house in 1 to 10 wards, and the municipal corporation in 11 to 20 wards
हिसार। एक अप्रैल से शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। निगम प्रशासन का दावा है कि इस बदलाव से शहर की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। शनिवार से शहर के 1 से 10 नंबर वार्ड में ठेकेदार घर-घर से कूड़ा एकत्रित करेगा, जबकि वार्ड 11 से 20 में नगर निगम यह कार्य करेगा। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता घर-घर से कूड़ा एकत्रित व प्रसंस्करण के कार्य का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक निगम ने शहर के 5 वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित व सफाई काम ठेके पर दिया हुआ था और बाकी बचे 15 वार्डों से नगर निगम खुद यह कार्य कर रहा था। मगर यह ठेका पूरा होने के बाद निगम प्रशासन ने शहर के 10 वार्डों से घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के कार्य को ठेके के माध्यम से करवाने का फैसला किया था। इसके बाद मुख्यालय की तरफ से आए दिशा-निर्देशों के अनुसार निगम इस कार्य का टेंडर किया था। जिस एजेंसी को निगम ने यह टेंडर अलॉट किया है, उसे निगम प्रशासन इस कार्य के एवज में 6.35 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। एजेंसी को कूड़ा एकत्रित करने के साथ-साथ उसका निपटान भी करना होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक 10 घरों पर लगानी लगाई आरएफआईडी
टेंडर की शर्तों के तहत एजेंसी को हर 10 घर के बाद एक आरएफआईडी लगाई है। इस फायदा यह होगा कि इसके माध्यम से निगम को यह पता चल सकेगा कि ठेकेदार की गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए किन-किन एरिया में गईं। अक्सर निगम के पास ये शिकायतें आती हैं कि उनके एरिया से घरों से कचरे का उठान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 11 से 20 में अब 44 टिप्पर करेंगे घरों से कूड़ा एकत्रित
अब निगम के कूड़ा उठाने के सभी वाहन 11 से 20 वार्ड में लगा दिए हैं। शनिवार इन वार्डों में निगम के 44 टिप्पर घरों से कूड़ा एकत्रित करेंगे। इसके अलावा इस कार्य में 25 ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 डंपर प्लेसर व 2 जेसीबी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed