फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   From nose rings and earrings to even the kaleva, everything was under scrutiny; gaining entry was nothing short of an ordeal by fire.

Hisar News: नथनी, बाली से लेकर कलेवे तक पर पहरा...अग्निपरीक्षा से कम नहीं था प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
From nose rings and earrings to even the kaleva, everything was under scrutiny; gaining entry was nothing short of an ordeal by fire.
हिसार। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के तहत शनिवार को आयोजित लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा। कड़ी सुरक्षा जांच के चलते उन्हें नथनी, कान की बाली, हेयर बैंड, क्लिप, कलेवा, धागा, जुराब और जूते तक उतारने पड़े। कई अभ्यर्थियों को अपना पेन, वाहन की चाबी और अन्य सामान भी केंद्र के बाहर छोड़ना पड़ा। सख्त जांच प्रक्रिया के बीच जिले के 24 केंद्रों पर 87.55 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा में 7,433 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,508 उपस्थित रहे जबकि 925 अनुपस्थित रहे। उपायुक्त महेंद्र पाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक केंद्र पर आठ पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे जबकि चार डीएसपी को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। परीक्षा के दौरान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में आने वाले कोचिंग संस्थान और फोटोस्टेट की दुकानें धारा 163 के तहत बंद रखी गईं। सभी थाना प्रभारी परीक्षा समाप्त होने तक अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पुरुषों की अपेक्षा महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की गई और अंगूठे व चेहरे का मिलान किया गया। कई महिला अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर पहुंचने के बाद पता चला कि हेयर क्लिप, क्लचर और हेयर बैंड भी प्रतिबंधित हैं। इसके बाद उन्हें ये सामान भी बाहर रखना पड़ा। काफी महिलाओं ने अपना सामान परीक्षा केंद्रों के बाहर लगी जालियों पर टांग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी, राजकीय महिला महाविद्यालय, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), गुरु गोरक्षनाथ राजकीय पीजी कॉलेज, पीएमश्री स्कूल गंगवा, सीआर बीएड कॉलेज, सीसीएचएयू परिसर, मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीजीएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल और दर्शन अकादमी सहित विभिन्न केंद्रों तक रोडवेज की विशेष बसों का संचालन किया गया।
चार डीएसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर एक एनजीओ, तीन ओआर और तीन महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल आठ जवान तैनात रहे। पूरे जिले में निगरानी के लिए चार डीएसपी को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया था। इसके अलावा चार निरीक्षकों को विशेष चेकिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रविवार को दो स्तरों की परीक्षा
प्रातःकालीन सत्र : सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी)
सायंकालीन सत्र : दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी)
सुबह की परीक्षा के लिए 9:30 बजे तथा शाम की परीक्षा के लिए 2:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा में 11,641 अभ्यर्थी 36 केंद्रों पर शामिल होंगे।
लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा 11 केंद्रों पर होगी, जिसमें 3,355 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
--------------
रविवार को होने वाली एचटेट की दोनों परीक्षाओं के लिए भी विशेष बस सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिला प्रशासन सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी केंद्रों पर पूरी चौकसी के साथ परीक्षा कराई जाएगी और अधिकारी अलर्ट मोड पर रहेंगे।

— महेंद्र पाल, उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed