फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of Rs 9.50 lakh in the name of selling land, victim commits suicide

Hisar News: जमीन बेचने के नाम पर की 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पीड़ित ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 9.50 lakh in the name of selling land, victim commits suicide
हिसार। साढ़े 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी से आहत होकर गांव भेरियां निवासी संदीप ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने दिलबाग पूनिया, महेंद्र पूनिया, राजेश पूनिया व मुरली पूनिया पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि इनकी वजह से उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भेरियां निवासी संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घर पर था। उस समय उसके चाचा का लड़का संजय उर्फ सोनू उसके घर आया। इसी बीच वह कुछ सामान देने घर के अंदर चला गया। जब वह वापस गली में आया तो संजय उल्टियां कर रहा था।
विज्ञापन

उसने संजय को घर के अंदर चारपाई पर लेटाया। कुछ मिनट बाद वह फिर से उल्टी करने लगा। इस पर उसने संजय से कारण पूछा तो संजय ने बताया कि उसने सल्फास की गोली खा ली है और वह नहीं बचेगा। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनका ध्यान रखना। इसके बाद वह संजय को तुरंत एक गाड़ी में बैठाकर हिसार के जिंदल अस्पताल लेकर आया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पजामे से मिला सुसाइड नोट
संदीप ने बताया कि गाड़ी में बैठाते समय संजय के पजामे की जेब से एक दो पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि मैंने एक साल पहले मुरली पूनिया से 9 लाख रुपये की दो कनाल जमीन खरीदी थी, जिसका 6 लाख रुपये देकर बयाना करवा दिया था और रजिस्ट्री के लिए 31 जुलाई 2024 का समय तय किया था। रजिस्ट्री से पहले उसने डेढ़ लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद उसने 20 जुलाई को रजिस्ट्री के लिए कहा, जिस पर मुरली ने कहा कि एक माह रुक जा। इसमें मेरा 1.75 लाख रुपये का केसीसी है, मैं भर दूंगा, उसके बाद ही रजिस्ट्री होगी। चाहे बयाना बढ़वा ले। इस पर मैंने कहा कि एक माह के बाद करवा देना। इस तरह से मैंने उसे साढ़े 9 लाख रुपये दे दिए। मुरली रजिस्ट्री के लिए तैयार था। मगर उसके परिवार वालों ने रजिस्ट्री नहीं होने दी। दिलबाग पूनिया, महेंद्र पूनिया, राजेश पूनिया व मुरली पूनिया ने मिलकर यह काम किया है। इस कारण से मैंने सुसाइड किया है।
--------
मृतक के भाई की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- अशोक कुमार, एसआई व जांच अधिकारी, आजाद नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed