फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of Rs 8.56 lakh from businessman

Hisar News: भैंस व्यापारी से 8.56 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 25 Apr 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 25 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8.56 lakh from businessman
नारनौंद। गांव गुराना के भैंस व्यापारी से गांव धमतान साहिब निवासी रोहतास ने आठ लाख छप्पन हजार रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने छह भैंस खरीदकर व्यापारी को पांच बैंक चेक दिए और बाद में उन्हें बैंक से कैंसिल करवा दिया। जब व्यापारी ने रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत हांसी के एसपी मकसूद अहमद को दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गुराना निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह भैसों का व्यापार करके अपने परिवार का गुजारा करता है। 24 सितंबर 2023 को उसने जींद जिले के गांव धमतान साहिब निवासी रोहतास को दो भैंस दो लाख तीस हजार रुपये, 26 सितंबर 2023 को दो भैंस दो लाख छियानबे हजार रुपये और 17 अक्तूबर 2023 को दो भैंस तीन लाख तीस हजार रुपये के दाम पर दी।
विज्ञापन

इसकी एवज में रोहतास ने पांच अलग-अलग बैंक के चेक उसे दिए। जब उसने बैंक में चेक लगाए तो वो कैंसिल हो गए। पुलिस ने गुराना निवासी भूपेंद्र की शिकायत पर रोहतास के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed