फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of Rs 33.66 lakh in the name of foreign visa, two named

Hisar News: विदेश वीजा के नाम पर 33.66 लाख रुपये की ठगी, दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 33.66 lakh in the name of foreign visa, two named
हिसार। सेक्टर-15 स्थित करियर कम्पास कोचिंग सेंटर के संचालक दिनेश नागपाल ने दो व्यक्तियों पर 33,66,980 रुपये की ठगी, धोखाधड़ी, विश्वासघात व मानहानि का आरोप लगाते हुए एसपी हिसार को शिकायत दी है। एसपी ने शिकायत सिविल थाना को भेजी दी। थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो नामजद के खिलाफ धाखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट टू निवासी दिनेश नागपाल ने बताया कि दिल्ली के जनकपुरी स्थित ऑफिस में काम करने वाले अजय मोहपाल व विकास ने माल्टा, पोलैंड, स्लोवाकिया आदि देशों में वीजा व जॉब दिलाने के नाम पर 33 लाख रुपये से अधिक की राशि ले ली। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने विदेशी कॉलेज व वीजा प्रोसेसिंग के झूठे दावे कर कई स्टूडेंट भेजने को कहा। जब एक स्टूडेंट को माल्टा भेजा गया तो न वहां हॉस्टल मिला, न नौकरी। अन्य 16 स्टूडेंट्स के भी फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट लेटर जारी कर दिए गए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने फर्जी ट्रैवल इंश्योरेंस, डमी टिकट व नकली पीसीसी तक बनवाए। इस धोखाधड़ी से उनकी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा व बाजार से कर्ज लेकर स्टूडेंट्स के पैसे लौटाने पड़े। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व 33,66,980 रुपये की वसूली की मांग की है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed