फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fourth death from swine flu in the district in 18 days, 73 infected so far

Hisar News: स्वाइन फ्लू से जिले में 18 दिन में चौथी मौत, अब तक 73 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fourth death from swine flu in the district in 18 days, 73 infected so far
हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू से 18 दिन में चौथी मौत हो गई। वीरवार को गांव सुलखनी निवासी 81 वर्षीय सेवानिवृत्त बेलदार की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 12 सितंबर को स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

जांच में उनकी किडनी फेल होने के साथ फेफड़ों में सूजन मिली थी। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 73 संक्रमित मिल चुके हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुजुर्ग को हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 सितंबर को उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गांव सुलखनी में किया गया। इससे पहले गांव बिठमड़ा निवासी बुजुर्ग महिला, नारनौंद निवासी महिला और एक वर्षीय बच्ची की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। चार मौतों में तीन ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्ग हैं। जिले में मिले 73 संक्रमितों में भी दो तिहाई से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक का पूरा रिकॉर्ड जुटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जांच अभियान चला रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मिलने पर जांच तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बचाव के उपाय बता रही हैं।

--------------
जिले में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मिलने के बाद जांच तेज कर दी गई है। गांव सुलखनी में बुजुर्ग की मौत हुई है। पांच सदस्यीय टीम उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट की जांच कर रही है। सभी रिपोर्ट की जांच के बाद मौत की औपचारिक पुष्टि की जा सकेगी।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, उप सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed