{"_id":"6599adfafbc3a0ee79038364","slug":"four-squares-will-be-beautified-with-rs-260-crores-hisar-news-c-21-hsr1020-294924-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 2.60 करोड़ से होगा चार चौकों का सुंदरीकरण, स्टील, रंग बिरंगी लाइटों से बनाया जाएगा सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 2.60 करोड़ से होगा चार चौकों का सुंदरीकरण, स्टील, रंग बिरंगी लाइटों से बनाया जाएगा सुंदर
Sun, 07 Jan 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
हांसी के पुरानी कचहरी चौक पर लगाया जाएगा स्टील का स्ट्रक्चर।
हांसी। नगर परिषद द्वारा शहर के चार मुख्य चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा। हिसार चुंगी पर सत्यमेव जयते तो फिर पुरानी कचहरी चौक पर स्टील का स्ट्रक्चर लगेगा। वहीं आंबेडकर चौक व अग्रसेन चौक का भी सुंदरीकरण होगा।
नगर परिषद द्वारा इस कार्य पर करीब दो करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बहादुरगढ़ के आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया गया है। जिसके साथ ही इन चौकों का सुंदरीकरण होगा। परिषद द्वारा शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर पड़ने वाले चारों चौक हिसार चुंगी, पुराना कचहरी चौक, आंबेडकर चौक व अग्रसेन चौक का सुंदरीकरण होगा। प्रत्येक चौक के लिए परिषद ने अलग से डिजाइन तैयार किया है। इसके अलावा चारों चौकों के लिए अलग से टेंडर लगाया जाएगा। इसके साथ आंबेडकर चौक पर बनी ग्रीन बेल्ट का भी सुंदरीकरण होगा। इसके लिए परिषद द्वारा अब आगामी दिनों में टेंडर लगाया जाना है। इसके लिए ग्रांट मंजूर होकर परिषद के पास आ चुकी है। चारों चौकों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव बीते दिनों हुई वित्त कमेटी की बैठक में पास हो चुका है।
सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा
हिसार चुंगी पर स्टील से सत्यमेव जयते लिखा जाएगा। ऐसे ही पुरानी कचहरी चौक पर एक स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। आंबेडकर चौक व अग्रसेन चौक पहले से बने हुए हैं। ऐसे में इन चौक पर किसी स्ट्रक्चर को न लगाकर इसकी सुंदरता बढ़ाने का काम किया जाएगा। चारों चौक पर स्टील की ग्रिलिंग लगेगी। वहीं रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। आंबेडकर चौक की ग्रीन बेल्ट पर धोलपुर स्टॉन पत्थर लगाया जाएगा। यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इतनी राशि होगी खर्च
हिसार चुंगी के चौक के सुंदरीकरण का काम करीब 27 लाख रुपये से होगा। पुरानी कचहरी चौक के लिए 35 लाख रुपये खर्च होंगे। आंबेडकर चौक के लिए 70 लाख व अग्रसेन चौक के लिए 60 लाख रुपये खर्च होंगे। आंबेडकर चौक की ग्रीन बेल्ट के लिए 70 लाख रुपये खर्च होंगे। वही शहर में कैलाश चौक का निर्माण भी होगा।
गीता चौक के तरह ही शहर के इन चारों चौक का सुंदरीकरण होगा। इसके लिए ग्रांट पास हो चुकी है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे।-विनोद भयाना, विधायक