फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   four people died from corona, 139 new cases found

82 व 61 वर्षीय दो महिलाओं सहित 4 की कोरोना से मौत, 139 नए कोरोना मरीज भी मिले

Sun, 25 Oct 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
four people died from corona, 139 new cases found
जिले में शनिवार को 82 और 61 वर्षीय दो महिलाओं सहित चार मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई और 139 नए कोरोना मरीज मिले। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 118 हो गया है, जबकि कोरोनों संक्रमितों की कुल संख्या 8910 हो गई है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार मृतक चारों मरीज गंभीर हालत के थे और वेंटिलेटर पर रखे गए थे। इनमें से 3 मृतक मरीज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और एक आधार अस्पताल में दाखिल था। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार ये चारों मृतक मरीज शुगर, बीपी, किडनी खराबी की बीमारी, ब्रेन हेमरेज सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। जिले में कोरोना संक्रमित कुल 8910 मरीजों से 7667 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 1125 अभी भी एक्टिव केस हैं। ऐसे में अधिक केस मिलने से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट घटा है, जो 86.05 प्रतिशत हो गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं। इसके बाद सभी मरीजों को उनके लक्षण के हिसाब से अस्पताल या केयर सेंटर में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed