फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four named for threatening to kill a young man by blocking his way

Hisar News: युवक का रास्ता रोक मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर चार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Four named for threatening to kill a young man by blocking his way
मंडी आदमपुर। राजस्थान के गांव बिराण से आदमपुर आए एक युवक का रास्ता रोक कर 2 भाइयों सहित 4 लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान के आधार पर एक महिला सहित 4 आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव बिराण निवासी करीब 23 वर्षीय सोनू ने बताया कि उसकी सगाई 19 नवंबर को आदमपुर टिब्बा बस्ती निवासी रंजना के साथ हुई थी। 2 फरवरी को वह किसी काम से मंडी आदमपुर आया हुआ था और वहां से वह रंजना और उसके परिजनों से मिलने के लिए उनके घर चला गया। दोपहर को जब वह अपने गांव वापस जा रहा था, तो कुछ दूरी पर 4 लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। रास्ता रोककर राकेश, उसके बेटे सूरज व आकाश व राकेश की मां सीता देवी ने उसे डंडों व ईंटों से चोटें मारी। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि आदमपुर मत आना और रंजना से शादी मत करना। झगड़ा होने पर आसपास के लोग मौके पर आए और बीच-बचाव किया। इसके बाद वह इलाज के लिए आदमपुर के नागरिक अस्पताल में गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने सोनू के बयान के आधार पर राकेश, सूरज, आकाश व सीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed