फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four-lane road from South Bypass to Hindwan Morh illuminated, street lights installed on the five-kilometer stretch at a cost of one crore twenty-five lakh rupees

Hisar News: साउथ बाईपास से हिंदवान मोड़ तक फोरलेन रोड जगमग, सवा करोड़ रुपये की लागत से पांच किलोमीटर मार्ग पर लगीं स्ट्रीट लाइटें

Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four-lane road from South Bypass to Hindwan Morh illuminated, street lights installed on the five-kilometer stretch at a cost of one crore twenty-five lakh rupees
बालसमंद। हिसार में साउथ बाईपास से हिंदवान मोड़ तक फोरलेन स्टेट हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया है। करीब पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर बिजली के खंभे और लाइटें लगने के बाद सड़क रात के समय पूरी तरह जगमगा उठी है। इस परियोजना पर लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

पहले नगर निगम की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था केवल शहर से साउथ बाईपास तक ही सीमित थी, जिसके कारण आगे का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता था। रोशनी की कमी के चलते यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती थीं। सड़क पर लावारिस पशुओं की मौजूदगी और बड़े ब्रेकर होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले इस मार्ग पर हर महीने कई गंभीर हादसे होते थे और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

अब स्ट्रीट लाइट लगने के बाद दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि आर्यनगर गांव के आबादी क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण की समस्या अब भी बनी हुई है। पहले अंधेरा होने के कारण यहां से गुजरना जोखिम भरा रहता था, लेकिन अब रोशनी होने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी राहत मिली है। खासकर सर्दियों में घने कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
स्ट्रीट लाइट लगने से रात के समय सड़क पर बेहतर रोशनी मिल रही है। इससे आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित हुआ है और वाहन चालकों को सुविधा मिल रही है। सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
- सुमेर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed