फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   four companies of Contractor Mukesh Bansal blacklist in Haryana

Hisar: ठेकेदार मुकेश बंसल की चारों कंपनी ब्लैक लिस्ट, स्थानीय निकाय विभाग ने सरकारी विभागों को जारी किया आदेश

Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

स्थानीय निकाय विभाग ने पूरे प्रदेश के सरकारी विभागों को जारी आदेश किया है। चारों फर्मों को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए गुरुवार को आदेश जारी किए। यह आदेश प्रदेश के सभी निगम, परिषद व पालिकाओं के अधिकारियों को जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
four companies of Contractor Mukesh Bansal blacklist in Haryana
blacklist - फोटो : amarujala

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में ठेकेदार मुकेश बंसल की चारों कंपनियों को शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। इन कंपनियों को अगर कोई टेंडर देगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चारों फर्मों को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए स्थानीय निकाय ने गुरुवार को आदेश जारी किए। यह आदेश प्रदेश के सभी निगम, परिषद व पालिकाओं के अधिकारियों को जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

 

विभाग की ओर से जारी आदेश में मैसर्स मुकेश कुमार कांट्रेक्टर, दी स्वच्छ हरियाणा कोऑपरेटिव, दी रोहणी कोऑपरेटिव सोसायटी और संदीप बंसल कांट्रेक्टर को कोई टेंडर न देने के लिए कहा गया है। यह चारों फर्में शहर में बीते वर्षों में बहुत चर्चा में रही हैं। बीते चार वर्ष में ठेकेदार मुकेश बंसल की चारों फर्मों ने शहर में करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लिए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Bahadugarh: बहादुरगढ़ पुलिस ने अलीगढ़ में पकड़ी अवैध हथियार फैक्टरी, एक गिरफ्तारी से यूं खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व चेयरमैन निर्मला सैनी के कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए, उनमें से अधिकांश टेंडर इसी फर्म के पास हैं। चर्चित काली देवी रोड घोटाले में भी इसी ठेकेदार की कंपनी कार्यरत थी। अब ठेकेदार की चारों कंपनियों को शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। पूरे हरियाणा में अब इनकी चारों कंपनियों को कोई टेंडर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed