फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four accused arrested in four cases of theft, two bikes and other items recovered

चोरी के चार मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक व अन्य सामान बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in four cases of theft, two bikes and other items recovered
हिसार। शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में भिवानी के बीरन निवासी राहुल उर्फ बच्ची को भिवानी के हुडा पार्क से गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में 6 अक्तूबर को शहर थाना पुलिस ने शहर थाने में केस दर्ज किया था। आरोपी ने मिर्जापुर चौक निवासी साहिल की बाइक ट्रेड फेयर से 6 अक्तूबर को चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक बरामद कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने विद्युत नगर निवासी अरुण को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में आठ अक्तूबर को दयानंद कॉलोनी निवासी नरेश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने उसकी बाइक विद्युत नगर के पास से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर जमानत पर रिहा किया।
विज्ञापन

वहीं अग्रोहा थाना पुलिस ने कपड़ा फैक्टरी से मशीन चोरी करने के आरोप में बिहार के पिपरा निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की मशीन बरामद की गई है। उसे बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले के संबंध में पुलिस ने 18 सितंबर को मेला ग्राउंड निवासी धर्मपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोपी ने 17 सितंबर की रात फ्रांसी-खासा महाजन रोड पर स्थित उसकी कपड़ा बनाने की फैक्टरी की पीछे की दीवार तोड़कर मशीन चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अग्रोहा थाना पुलिस ने मीरपुर निवासी राहुल की दुकान के सामने से लोहे का दरवाजा चोरी करने के आरोप में अग्रोहा निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में 11 अक्तूबर को पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी का दरवाजा बरामद कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed