फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   found 7 new cases of black fungesh in hisar

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के सात और मरीज दाखिल, संक्रमितो में दो 30 साल के युवा भी शामिल

Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
found 7 new cases of black fungesh in hisar
मरीज के जबड़े का ऑपरेशन करते ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनीवाल और डॉ. रितिका उनकी टीम। - फोटो : Hisar
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रविवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकर माइकोसिस के सात नए मरीज दाखिल किए गए। इनमें 30 साल के दो युवा भी शामिल हैं। वहीं, रविवार को सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज में नई दवा के 72 इंजेक्शन पहुंचे। यह इंजेक्शन इलाज में इतने कारगर नहीं हैं। उधर, ब्लैक फंगस को रोकने में कारगर लाइपोसोनल के इंजेक्शन व पोसाकोनाजोल की दवा रविवार को नहीं पहुंची। राहत की बात है कि रविवार को ब्लैक फंगस से किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दवा के अभाव में नई दवा के इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि मरीजों में इस नई दवा के दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों की डोज कम कर रहे हैं। वहीं तीन मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रविवार को मेडिकल कॉलेज में दो युवा ब्लैक फंगस से पीड़ित पहुंचे। इनमें से एक को पहले कोरोना हो चुका है, लेकिन अन्य कोई बीमारी नहीं है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों के एंटी बॉडी टेस्ट कराए जाएंगे।
विज्ञापन

रओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल के निर्देशन में उनकी टीम ने रविवार को केवल एक मरीज के जबड़े का ऑपरेशन किया और वह भी छोटा ऑपरेशन था। इसके अलावा नेत्र रोग विभाग की टीम ने चार मरीजों के आंखों व ईएनटी विभाग ने दो मरीजों के नाक के ऑपरेशन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सरकार की ओर से नई दवा के 72 इंजेक्शन भेजे गए हैं, लेकिन वह लाइपोसोनल की बजाय दूसरी दवा है। सात मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं और ऑपरेशन वाले मरीजों को दवा मिल रही है। हमने अपनी तरफ से दवा व इंजेक्शन की मांग भेजी है। - डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा

डॉ. रमेश पूनिया ने की दवा उपलब्ध कराने की मांग
उधर, बायोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया ने सोशल पर मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। उन्होंने ब्लैक फंगस की दवा की कमी पर चिंता जाहिर की है। डॉ. पूनिया ने पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल से मांग की है कि वह अपने औद्योगिक घराने के सीएसआर के कोटे से जरूरतमंदों के लिए ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed