फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former Union Minister Birender Singh praised Jawaharlal Nehru

Hisar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने की जवाहरलाल नेहरू की तारीफ

Mon, 10 Jul 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Jul 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Birender Singh praised Jawaharlal Nehru
हिसार सेक्टर 14 पंजाबी भवन में लोकसभा सांसद बृजेंद्र  सिंह  कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए
हिसार। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा नवंबर-दिसंबर में पांच प्रदेशों के साथ हरियाणा व लोकसभा के चुनाव भी हो सकते हैं। इस तरह की चर्चा चल रही है। चर्चाओं में कहीं न कहीं कुछ न कुछ जरूर होता है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू 1962 के चुनाव में अहमदाबाद में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगने गए थे। उनके सामने कमेरे वर्ग के नेता इंदुलाल अहमदाबाद से चुनाव लड़ रहे थे। जब पंडित जवाहर नेहरू ने भाषण के दौरान पूछा कि हमारे कांग्रेस प्रत्याशी के सामने कौन लड़ रहा है। जब उन्हें पता लगा कि इंदुलाल चुनाव लड़ रहे हैं तो पंडित नेहरू ने कहा मेरे उम्मीदवार को वोट मत देना। इंदुलाल को वोट दे देना ये गरीब की आवाज उठाने वाला है। इस तरह से हमारे देश का प्रजातंत्र मजबूत हुआ।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सोमवार को हिसार के सेक्टर-14 स्थित पंजाबी भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बरवाला में हुई भाजपा की रैली में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सही बात उठाने वालों का सहयोग करना चाहिए। स्वस्थ प्रजातंत्र, उसूलों के लिए, नैतिकता के लिए, ईमानदारी के लिए, लोगों के लिए आवाज उठाने वालों का लोग साथ देते हैं। मूल्यों के लिए, सही बात के लिए किसी से घबराना नहीं चाहिए। आप देश के अच्छे मजबूत प्रजातंत्र कायम करने के लिए जुड़ें।
विज्ञापन


कांग्रेस में पांच-छह गुट हैं, अगर मिलकर लड़ें तो काफी ताकत मिलती
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों में चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी ऊपर जा रही है। इनके तो लक्षण अच्छे नहीं दिखते। तीन एक जगह बैठकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। चौथा अपनी रैली कर रही है। कांग्रेस में पांच-छह गुट हैं। अगर मिलकर लड़ें तो काफी ताकत मिलती है। राहुल गांधी के धान लगाने पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नेता को लोगों के छोटे काम, उनकी समस्याओं की जानकारी होनी चाहिए। उनके बीच जाना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारे चीफ मिनिस्टर उचाना से लड़ना चाहते हैं
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चीफ मिनिस्टर बनने की इच्छा रखने वाले सारे उचाना से लड़ना चाहते हैं। चाहे दुष्यंत चौटाला हो, अभय चौटाला हो या बड़े चौटाला हों। सभी उचाना से लड़ना चाहते हैं। मैंने अपनी 50 साल की राजनीति से हरियाणा में उचाना को ऐसी पहचान दी है कि यहां नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। क्रिकेट के लार्ड्स के मैदान की तरह से उचाना नए रिकॉर्ड के लिए ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed