{"_id":"65d3a072d206b2ffa80528d2","slug":"former-district-councilor-arun-dutt-sharma-had-gone-to-the-wedding-thieves-took-away-jewelery-along-with-revolver-and-cartridges-hisar-news-c-21-hsr1020-325155-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शादी में गए थे पूर्व जिला पार्षद अरुण दत्त शर्मा, चोर रिवॉल्वर-कारतूस के साथ गहने भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शादी में गए थे पूर्व जिला पार्षद अरुण दत्त शर्मा, चोर रिवॉल्वर-कारतूस के साथ गहने भी ले गए
विज्ञापन
बालसमंद। गांव बालसमंद निवासी पूर्व जिला पार्षद अरुण दत्त शर्मा के घर से बीती रात चोरी हो गई। जिसमें चोर घर से 32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर, 5 कारतूस के साथ सोने-चांदी के गहने व 9 हजार रुपये की नकदी ले गए। चोर घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए।
बालसमंद पुलिस को दी शिकायत में अरुण दत्त शर्मा ने बताया कि रविवार रात परिवार सहित शादी समारोह में गए हुए थे। जब रात को 12 बजे घर आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब मिली।
अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से 32 बोर का रिवाॅल्वर, 5 कारतूस गायब थे। सोने की एक अंगूठी, सोने का मांग टीका, चांदी की 4 जोड़ी पाजेब, सोने के 2 जोड़ी टॉप्स, चांदी की चुटकी, सिक्के सहित करीब 9 हजार नकदी चोरी हो गई। बालसमंद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। तीन सीसीटीवी की फुटेज ली गई है। जिसके जरिए संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।