फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former CM Manohar Lal busy in pacifying the angry people in Hisar, focused on Punjabi society

Hisar News: हिसार में रूठों को मनाने में जुटे पूर्व सीएम मनोहरलाल, पंजाबी समाज पर रखा फोकस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Former CM Manohar Lal busy in pacifying the angry people in Hisar, focused on Punjabi society
हिसार। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार रात हिसार में भाजपा से रूठे लोगों को मनाने पहुंचे। उन्होंने पंजाबी समाज के लोगों पर खास फोकस रखा। मान-मनौव्वल के लिए पहुंचे मनोहर लाल ने एक निर्दलीय प्रत्याशी को भी मनाने का प्रयास किया लेकिन प्रत्याशी चुनाव लड़ने पर अड़ा रहा। 15 से 20 लोगों से एक-एक कर बातचीत की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की 28 सितंबर को होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने मंगलवार रात को पटेल नगर की पंजाबी धर्मशाला, बैंक कालोनी पार्क, राजगुरु मार्केट स्थित पंजाबी धर्मशाला व सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित किया। लोगों की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने समाज के प्रभावी लोगों को बातचीत के लिए बुलाया और हर एक से 5 से 10 मिनट तक बातचीत की। आखिर में सभी को एक ही संदेश देते रहे कि आपसी नाराजगी का फायदा किसी दूसरे को मत उठाने देना। उन्होंने अपनी जनसभाओं में 2016 आरक्षण आंदोलन से लेकर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को भी दोहराया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, महामंत्री आशीष जोशी, प्रवासी प्रभारी रवि नैयर, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, सचिव वैभव बिदानी, विधानसभा चुनाव जिला मीडिया इंचार्ज राजेंद्र सपड़ा, सुभाष ढींगड़ा, प्रवीण पोपली, हरीश चौधरी, प्रेम चौधरी, डॉ. महेंद्र जुनेजा, नवीन मल्होत्रा ,महाबीर प्रसाद, सुजीत कुमार, पीयूष महता, सुशील बुड़ाकिया, अनिल मानी विकास जैन, विजय नागपाल, डॉ. हेमंत आहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed