{"_id":"6820f8c78bfc558fce00dde7","slug":"former-chief-minister-bhupender-singh-hooda-said-the-central-government-should-call-a-special-session-of-parliament-to-inform-the-public-about-the-pahalgam-case-hisar-news-c-21-hsr1005-623617-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले-जनता को पहलगाम मामले से अवगत करवाने के लिए केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले-जनता को पहलगाम मामले से अवगत करवाने के लिए केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पहलगाम मामले में केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए। इस सत्र में पहलगाम हमले से सीजफायर तक के पूरे घटनाक्रम के बारे में देश की जनता को अवगत करवाए। देश की जनता यह जानना चाहती है कि पहलगाम हमला क्यों हुआ और सरकार ने सीजफायर क्यों लागू किया।
सीजफायर लागू होने से हमारे देश को नुकसान हुआ। इसके अलावा अमेरिका से क्या बातचीत हुई। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार पर पूछे गए सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को भी बराबर के वोट मिले थे। यह प्रजातंत्र है और यहां हार-जीत चलती रहती है। प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि अगर नंबर देने की बात करें तो 0 से कम तो मैं दे ही नहीं सकता। सरकार का प्रदर्शन कुछ भी नहीं है। किसान को समय पर भुगतान नहीं हुआ। समय पर उठान न होने से मंडियों में फसल भीग गई। बिजली के तारों के टूटने से खेतों में फसलें भी जलीं, जिससे किसानों को खूब नुकसान हुआ और इसकी भरपाई के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने कांग्रेस के कार्यकाल में खोले गए स्कूलों को बंद कर दिया। इन्होंने एक इंच भी मेट्रो व रेल की नई लाइन नहीं बिछाई। एक यूनिट नई बिजली पैदा नहीं की, जबकि हमारे कार्यकाल में चार थर्मल व एक न्यूक्लियर प्लांट लगा है। हमारे समय में बिजली सरप्लस थी और आज बिजली की समस्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा विकास के हर पैमाने में नंबर वन था। मगर भाजपा ने आज उसे बेरोजगारी, अपराध, नशे और गरीबी में नंबर वन बना दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रदेश के हिस्से का पानी भी नहीं ले सकी भाजपा सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी लेने में भी भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग उठाई थी, ताकि पंजाब पर पूरा दबाव बनाया जा सके। इसके अलावा वहां पंजाब पुलिस को हटाकर उसकी जगह केंद्रीय पुलिस बल तैनात किया जाए। कोर्ट में जाने के बाद तो मामला और उलझ जाता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 21 मई के बाद यह इश्यू ही नहीं रहेगा, क्योंकि इसके बाद पानी की भराई का काम शुरू हो जाएगा। अगर इस बार यह मामला नहीं सुलझता है तो हर साल पंजाब ऐसा ही करेगा। कांग्रेस के समय यह लेवल 1503 फीट तक भी पहुंच गया था, लेकिन फिर भी हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिला था। कांग्रेस के सभी सांसद इस मामले में केंद्रीय मंत्री से भी मिले थे। मगर जब तक सभी दल मिलकर इस मामले में दबाव नहीं डालेंगे, तब तक पंजाब हमें हमारे हिस्से का पानी नहीं देगा। प्रतिपक्ष नेता न चुने जाने और नया संगठन न खड़ा करने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। वैसे पार्टी का संगठन खड़ा किया जा रहा है। अब केंद्र व प्रदेश दोनों जगहों पर मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। एयरपोर्ट के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 50 एयरपोर्ट अजीत सिंह के समय में मंंजूर हुए थे, जिनमें हिसार एयरपोर्ट भी शामिल था। यह मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री का जवाब है।
-- -- -- -- -- --
भाजपा के राज में प्रदेश में नशा बढ़ा
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ा है और अब तो यह पंजाब से भी ज्यादा हो गया है। कांग्रेस ने प्रदेश में कभी नशे को घुसने ही नहीं दिया। नशे को किसी का संरक्षण मिल रहा है, तभी तो इतना बढ़ रहा है। वहीं सांसद जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से नशे के खिलाफ रही है और चाहती है कि प्रदेश नशामुक्त हो। वहीं भाजपा के सांसद संसद में कहते हैं कि घरों में देसी शराब निकालने की इजाजत दी जाए। दूसरी तरफ वह प्रदेश को नशामुक्त करना चाहती है। अब भाजपा खुद असमंजस में है, जैसे पानी के मामले में, एयरपोर्ट के मामले में कन्फ्यूज है। इस अवसर पर विधायक नरेश सेलवाल, चंद्रप्रकाश व जस्सी पेटवाड़, प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा आदि मौजूद रहे।