फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   forest department will search animal

जंगल, पहाड़ी और खेतों के रास्ते वन्य जीवों को तलाशेंगे वन विभाग के कर्मचारी

Fri, 30 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
forest department will search animal
हिसार। अब जंगल, पहाड़ी और खेतों के रास्ते वन्य जीवों की गणना की जाएगी। इसको लेकर 40 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर से लेकर गार्ड शामिल हैं। हिसार के अलावा चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, भिवानी और सिरसा के गांवों में होने वाली वन्य जीवों की गणना के दौरान विभाग को कई प्रजातियों के हिरण, जंगली बिल्ली, लोमड़ी, लकड़बग्गा, नीलगाय सहित अन्य जीवों के मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग की ओर से पांच मई से 12 मई तक वन्य जीवों की गिनती की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पूर्व वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से डॉ. अथरनूर, डॉ. नेहा यादव, डॉ. अंकिता शर्मा और डॉ. निधि गोयल हिसार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, गार्ड और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें बताया गया कि किस तरह वन्य जीवों की गणना करनी हैं। गिनती के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी होंगी। गिनती के दौरान विभाग को पता चल सकेगा कि कौन-कौन सी वन्य जीवों की प्रजातियां लुप्त होती जा रही हैं। इन जीवों का किस तरह से संरक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन

एक रूट पर तीन दिन चलेंगे कर्मचारी, सुबह-शाम होगी गिनती
वन्य जीवों की गणना करने के लिए विभाग की ओर से समयसारिणी तैयार की गई है। इसके तहत सुबह पांच से सुबह नौ बजे तक और शाम को पांच से साढ़े आठ बजे तक कर्मचारी खेत, पहाड़ी और जंगल के रास्ते वन्य जीवों की गिनती करेंगे। खास बात रहेगी कि एक रूट पर तीन दिन लगातार कर्मचारी चलेंगे, ताकि वन्य जीवों का पता लगाया जा सके। साथ ही विभाग की ओर से पांच किलोमीटर एरिया में जनगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने तैयार किया एप
वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग ने वाइल्ड लाइफ सेंसस हरियाणा के नाम से एक एप तैयार किया है। कोई भी प्ले स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकता है। साथ ही लोगों को एप के बारे में जागरूक किया जाएगा। ऐसे में लोग भी वन्य जीवों को तलाशने में एप के माध्यम से मदद दे सकते हैं।

हमारी तैयारी पूरी है
5 से 12 मई तक वन्य जीवों की गणना की जाएगी। इसको लेकर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जा चुकी हैं। सभी को प्रशिक्षण भी दिया गया है। हमारी ओर से तैयारी पूरी हो चुकी है।
- वेद प्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed