फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Forest department officials caught two accused of smuggling green trees by cutting them

Hisar News: वन विभाग के अधिकारियों ने हरे पेड़ों को काटकर तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

Mon, 18 Mar 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Forest department officials caught two accused of smuggling green trees by cutting them
हांसी वन विभाग के अधिकारियों के साथ आरोपी व पकड़ी गई लकड़ी। 
हांसी। वन विभाग ने अवैध तरीके से हरे पेड़ों को काटकर तस्करी के लिए ले जाने वाली एक पिकअप को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने एक आरा मशीन व एक बाइक भी बरामद की है। इसके बाद दोनों आरोपियों को वन विभाग की टीम ने क्षेत्रीय पर्यावरण कोर्ट कुरुक्षेत्र में भेजा है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की कापड़ो डिस्ट्रीब्यूटरी पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही है। सूचना पर अरुण कुमार वन दरोगा, सुमित वन रक्षक, पवन कुमार व दीपक कापड़ो माइनर पर पहुंचे। मौके पर वन विभाग की टीम ने आरोपियों को सफेदे के तीन पेड़ों को काटकर बोलेरो लोड करते हुए मौके पर पकड़ लिए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरजीत निवासी गांव खरक पूनिया व राजेंद्र गांव मखंड उचाना के रूप में हुई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके अन्य पांच साथी मौके से फरार हो गए। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने उनको बताया की वह लंबे समय से सरकारी पेड़ों की कटाई करके बेचते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी काटे गए पेड़ कैथल में बेचते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, हांसी क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई कर उनकी अवैध तरीके से तस्करी होने की सूचना मिलते ही वन विभाग के उपमंडल हांसी रेंजर अधिकारी रमेश यादव ने दो टीमों का गठन किया था। जिन्होंने सभी सड़क मार्गों पर अभियान शुरू किया। टीम ने कहा कि शेष बचे आरोपी व अन्य वाहन मालिकों को भी पकड़ा जाएगा। वन विभाग के अधिकारी ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर उनके खिलाफ पर्यावरण एक्ट के तहत जुर्माना व चालान क्षेत्रीय पर्यावरण कोर्ट कुरुक्षेत्र द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed