फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the first time, online applications are invited for sports nurseries, will start in April

Hisar News: पहली बार खेल नर्सरियों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन, अप्रैल में होंगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
For the first time, online applications are invited for sports nurseries, will start in April
हिसार। खेल विभाग की ओर से पहली बार खेल नर्सरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। विभाग की ओर से ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल खेलों की ही खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। हालांकि जिले में कितनी खेल नर्सरियां खोली जाएंगी, इसको लेकर अभी मुख्यालय से कोई जवाब नहीं आया है। अप्रैल माह में नर्सरी शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, कि सरकारी, निजी संस्थानों, पंचायतों एवं निजी खेल संस्थानों में खेल नर्सरियां खोली जाएगी। आवेदन आने के बाद खेल विभाग के अधिकारी और कोच नर्सरियों में फिजिबिलिटी जांचने जाएंगे। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। मानकों पर खरा उतरने वाले को ही नर्सरी चलाने की अनुमति दी जाएगी। जहां नर्सरी खोली जाएगी, वहां पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर देखा जाएगा कि मैदान नर्सरी के लायक है या नहीं। खेलों के सामान से लेकर कोच की सुविधा है या नहीं। हालांकि कोच को सैलरी खेल विभाग देगा। नर्सरी में
विज्ञापन

परीक्षा के चलते खेल नर्सरियां बंद
खेल विभाग की ओर से 78 खेल नर्सरियां शुरू की गई थी, इनमें से 27 नर्सरी सरकारी कोच को दी हुई थी। 51 खेल नर्सरियां विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों और संस्थानों में चल रही थी। परीक्षा के चलते 31 जनवरी से नर्सरियां बंद हैं। अब इन नर्सरियों को दोबारा शुरू किया जाएगा या नहीं। इस बारे में अभी विभाग की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है, लेकिन विभाग ने दोबारा खेल नर्सरियां चलाने के लिए आवेदन मांग लिए हैं। नर्सरी में 8 से 14 साल और 15 से 19 साल के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये डाइट राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
खेल नर्सरियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। मानकों पर खरा उतरने वाले ही खेल नर्सरियां चला सकते हैं। 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके बाद फिजिबिलिटी जांचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - जगदीप सिंह, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed